नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की गुहार लगाई। सुश्री आतिशी ने आज संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि वह कालकाजी से विधानसभा चुनाव लड़ रही है और इसमें चालीस लाख खर्च करने है। उन्होंने लोगों से चंदे की गुहार लगाते हुए कहा कि गलत तरीके से चुनाव लड़ना आसान है। दिल्ली का 77000 करोड़ बजट है। अगर हम गलत तरीके से पैसे इकट्ठा करना चाहे तो 40 लाख रुपये इकट्ठा करने में एक दिन भी नहीं लगेगा लेकिन आप लोगों के ही डोनेशन से मैं कालकाजी में विधानसभा (Atishi Asked For Donation From People) चुनाव लडूंगी।
इसे भी पढ़ें – हरदीप पुरी ने केजरीवाल की 10 गारंटियों की खोली पोल, कहा-AAP ने दिल्ली का सत्यानाश किया
उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी बनी है, तब से दिल्ली के आम लोगों ने हमारी पार्टी को समर्थन किया और चंदे दिए। 2013 में जब पहला चुनाव लड़े थे, घर-घर जाते थे, लोग छोटे-छोटे डोनेशन देते थे। नुक्कड़ सभा के बाद हम एक चादर फैलाते थे, लोग 10 रुपये, 50 रुपये और 100 रुपये उसमें डालते थे।आज मैं अपने चुनाव के लिए एक क्राउड फंडिंग की शुरुआत कर रही हूं। 40 लाख रुपये मुझे चाहिए चुनाव लड़ने के लिए। दिल्ली और देश के लोगों से अपील है कि मुझे डोनेट करेंगे।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने की युवा उड़ान योजना की घोषणा, युवाओं को हर महीने 8500 रुपये देने का एलान
Atishi Asked For Donation From People – आतिशी को महज 4 घंटे में 10 लाख रुपये का चंदा मिला है। उन्होंने रविवार को चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया था। जिसके बाद लोग मुख्यमंत्री की मदद के लिए आगे आए और चुनाव लड़ने के लिए मनी ट्रांसफर कर उनकी आर्थिक मदद की है।आतिशी को 176 लोगों ने 10,32, 000 रुपये का चंदा दे दिया है। जिस हिसाब से उन्हें चुनावी फंडिंग मिल रही है। उसे देखते हुए लग रहा है कि अगले कुछ ही घंटों में आतिशी को 40 लाख रुपये चुनाव लड़ने के लिए मिल जाएंगे।

