Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और देश की सफलताओं का किया जिक्र
    • Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देशराज कुलदीप समेत कई पुलिसकर्मी घायल
    • Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर; तीन पुलिसकर्मी घायल
    • Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज हुए शामिल
    • Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले रहे छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
    • Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: ‘इंडिया’ गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले— 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध
    • Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: ‘काबिल’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्सोवा पुलिस कर रही है मामले की जांच
    • जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपने विवाह की दी जानकारी, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, November 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » एक मां ऐसी भी! पति नहीं ले गया घुमाने तो 3 साल के बेटे पर उतारा गुस्सा, पाइप से बेरहमी से पीटा

    एक मां ऐसी भी! पति नहीं ले गया घुमाने तो 3 साल के बेटे पर उतारा गुस्सा, पाइप से बेरहमी से पीटा

    January 27, 2025 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ममता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने अपने जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा व्यवहार किया है, जिसे देख और सुनकर दिल दहल जाए. अपने पति से नाराज इस महिला ने अपने तीन साल के बेटे को उठाकर पटका और प्लास्टिक के पाइप से इस कदर पीटा कि उसके पूरे पीठ पर नील निशान पड़ गए. जानकारी होने पर बच्चे के पिता ने उसे राजवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए (A Mother Got Angry) आईसीयू में शिफ्ट किया है.

    इसे भी पढ़ें – फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, चीन के साथ बातचीत में लगी मुहर

    सूचना मिलने पर बच्चे की खोज खबर लेने पुलिस भी अस्पताल पहुंची है. पुलिस ने बच्चे की हालत देखने और बच्चे के पिता की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला मुंबई के घाटकोपर का है. बच्चे के पिता मैसाद ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी गुड़िया बानू खान के साथ हुई थी. उन दोनों का एक तीन साल का बेटा है और वह सपरिवार घाटकोपर के नारायण नगर में रहते हैं.

    बेटे पर उतारा पति का गुस्सा

    मैसाद के मुताबिक गुड़िया रविवार को कहीं घूमने जाने के लिए कह रही थी. चूंकि उनके पास समय नहीं था, इसलिए उन्होंने टालने की कोशिश की. इस बात से नाराज होकर गुड़िया ने सारा गुस्सा अपने तीन साल के बेटे पर उतार दिया. गुड़िया ने उनके बेटे को पहले तो उठाकर पटक दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो प्लास्टिक का पाइप उठाकर अंधाधुंध पीअने लगी. इससे उनका बेटा पहले तो चींखता रहा और फिर बेहोश हो गया.

    वारदात के बाद से फरार है बच्चे की मां

    A Mother Got Angry – जानकारी होने पर वह घर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के पीठ पर दर्जनों नील के निशान हैं. इसके अलावा शरीर के बाकी हिससों पर भी गंभीर चोटें आई हैं. चूंकि बच्चा पहले से ही कमजोर है, इसलिए वह अपनी मां की बर्बरता को झेल नहीं पाया और बेहोश हो गया. पुलिस के मुताबिक पिता की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है, लेकिन वह मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और देश की सफलताओं का किया जिक्र

    Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: ‘इंडिया’ गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले— 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध

    आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में क्लासरूम के अंदर 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, मची सनसनी

    यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में जारी किए नए जमानती वारंट

    दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की मेगा रैली, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

    मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप, केस दर्ज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.