Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी ‘कुषाणकालीन नगरी’
    • जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद
    • दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने संसद में दिए आंकड़े
    • अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में अनोखा विरोध! संत बने पप्पू यादव, राहुल-डिंपल ने ‘दान पेटी’ में डाले पैसे
    • लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ ‘एंटी पेपर लीक बिल’, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल!
    • ‘Idiots’ और ‘Andhbhakts’ टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग की
    • समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हवाईजहाज़ से भी ज़्यादा तेज़ है ये हाइपरलूप ट्रेन, जाने आप कब कर सकेंगे इसकी सवारी

    हवाईजहाज़ से भी ज़्यादा तेज़ है ये हाइपरलूप ट्रेन, जाने आप कब कर सकेंगे इसकी सवारी

    November 6, 2023 टेक्नोलॉजी 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Hyperloop Train In India: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है. जिसके चलते समय खराब ना होने के नए तरीके भी इजात किए जा रहे हैं. ट्रैफिक जैम जैसी प्रस्थितियों से निपटने के लिए नए-नए वाहनों की खोज की जा रही है. इसका ही नतीजा है कि आज हम बैलगाड़ी से बुलेट और मैग्लेव ट्रेन तक के सफर तक पहुंच गए है. वहीं, इसी कड़ी में एक नया अध्याय हो सकती है हाइपरलूप ट्रेन. एक ऐसी तकनीक जो आपको कुछ ही मिनट में दिल्ली और मुंबई पहुंचा दे.

    इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है बुलेट ट्रेन से भी दोगुनी रफ्तार से चलना. यह ट्रेन चुंबकीय तकनीक से लैस पॉड (ट्रैक) पर चलेगी. यह ट्रेन वैक्यूम (बिना हवा) ट्यूब सिस्टम से गुजरने वाली कैप्सूल जैसी हाइपरलूप लगभग 1200 किमीप्रति घंटे की रफ़्तार से एक जगह से दूसरी जगह पर जा सकेंगे.

    क्या है हाइपरलूप?

    आपमें से कुछ शायद यह जानना चाहते हों की भला हाइपरलूप क्या है ? हाइपरलूप में एक लंबी वैक्यूम ट्यूब और कैप्सूल जैसी कम्पार्टमेंट होते हैं जिन्हें पोट कहा जाता है। ये पॉड्स वैक्यूम ट्यूब के अंदर हाई स्पीड से चलते है, इन ट्यूब्स को लूप कहा जाता है और इस तकनीक मे ट्रांसपोर्ट लूप होता है, इसीलिए इस तकनीक को हाइपरलूप टेक्नॉलजी नाम दिया गया है.

    वैक्यूम यानी निर्बाध ऐसी सिचुएशन जिसमें हवा ना हो और इस टेक्नॉलजी की यही तो अनोखी बात है कि जिस पॉड में बैठक सफर करेंगे उसमें बाहर वाली वैक्यूम ट्यूब मे बहुत ही कम हवा होगी. इस वैक्यूम ट्यूब में पूरी हवा नहीं निकाली जाती है बल्कि थोड़ी हवा इसी में रहती है और हवा कम होने से फ्रिक्शन भी कम हो जाता है और स्पीड बढ़ाने के लिए ऊर्जा की जरूरत भी कम पड़ती है.

    इसे भी पढ़ें – Success Story: कभी केबल तार बनाने से की थी शुरुआत, आज खड़ी कर दी 75,000 करोड़ की कंपनी

    हाइपरलूप टेक्नॉलजी में स्पीड 760 mph मतलब 1200 किलोमीटर प्रति घंटे के बराबर रहती है और यह स्पीड आवाज की स्पीड के बराबर होती है. इसका मतलब आवाज की स्पीड से चलने वाला यह हाइपरलूप अभी तक की सुपर फास्ट स्पीड को हासिल करने का दम रखता है.

    HyperLoop के फ़ायदे क्या है?

    • हाइपरलूप ट्रेन या कार यात्रा की तुलना में सस्ता और तेज हो सकता है
    • हवाई यात्रा की तुलना में कम polluting हो सकता है
    • शहरों के बीच यात्रा को आसान बनाने और आर्थिक लाभों को अनलॉक करने के लिए किया जा सकता है.
    • इसके ज़रिए तेज़ी से बढ़ते शहरों में ट्रैफ़िक जैसी समस्या को भी दूर करते हुए शहरों के बीचो-बीच ऐसी सुविधाएं संभावित आर्थिक लाभ भी दे सकती हैं

    असल में दुनिया भर में HyperLoop इसलिए इतनी चर्चा में हैं क्योंकि माना ये जा रहा है कि हाई-स्पीड ट्रेनों की तुलना में इसको तेज़ी बनाया जा सकता है और साथ ही इसकी लागत भी कम है

    दुनिया भर में चर्चा में है HyperLoop!

    दुनिया भर में बात की जाए तो Tesla के सीईओ, Elon Musk ने अगस्त 2013 में अपना ‘Hyperloop Alpha’ नाम से पेपर published करते हुए इस तकनीक में interest दिखाई थी, वहीं साल 2020 में अमेरिकी कंपनी Virgin Hyperloop ने दावा किया कि उसने पहली बार मानव यात्रियों के साथ अपनी अल्ट्रा-फास्ट परिवहन प्रणाली का सफल परीक्षण किया है.

    भारत में कब चलेगी ट्रेन?

    भारत में हाल-फिलहाल में हाई स्पीड हाइपरलूप शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने बीते रविवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि भारत द्वारा निकट भविष्य में अत्यधिक तेज गति की ट्रेन के लिए हाइपरलूप टेक्नोलॉजी को अपनाने की संभावना नहीं है.

    सारस्वत ने कहा कि अभी यह टेक्नोलॉजी परिपक्वता के ‘बहुत निचले स्तर’ पर है और फिलहाल यह आर्थिक रूप से व्यवहार्य भी नहीं है. कुछ विदेशी कंपनियों ने भारत में यह टेक्नोलॉजी लाने में रुचि दिखाई है. जहां तक हमारा सवाल है, हाइपरलूप टेक्नोलॉजी के बारे में हमने पाया कि विदेशों से जो प्रस्ताव आए थे, वे बहुत व्यवहार्य विकल्प नहीं हैं. वे टेक्नोलॉजी की परिपक्वता के बहुत निचले स्तर पर हैं.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    स्मार्टफोन में गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं? ऑन करें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स, बचेगा पेट्रोल और नहीं कटेगा चालान

    बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट

    पासवर्ड भूलने पर भी नहीं होगी टेंशन! Google ने लॉन्च किया ‘Selfie Video’ साइन-इन फीचर; जानें कैसे करेगा काम

    क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, सरकार ने दिया यह जवाब

    Oppo K15 Launch Date: 8000mAh बैटरी और कूलिंग फैन के साथ 24 जुलाई को लॉन्च होगा ओप्पो K15, जानें फीचर्स

    स्मार्टफोन खरीदने का बदल गया तरीका: क्या AI फीचर्स बन गए हैं आपकी पहली पसंद? पढ़ें लेटेस्ट सर्वे रिपोर्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.