नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय टी-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसमें दी गई 7,050mAh की दमदार बैटरी है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर लगभग 22 घंटे तक लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग बैकअप प्रदान करती है। इसके अलावा फोन में 6.83 इंच का प्रीमियम 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
144Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर
-
-
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस: फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है।
-
-
-
विजुअल अनुभव: स्क्रीन में 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट, 449 PPI पिक्सल डेंसिटी और 100% DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है।
-
-
-
प्रोसेसर और स्टोरेज: डिवाइस 4nm फैब्रिकेशन पर आधारित ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट (अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz) से लैस है। इसमें मीडियाटेक NPU 850, LPDDR4X रैम और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट है।
-
50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
-
-
रियर कैमरा: फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य Sony IMX882 सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन – OIS के साथ) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस शामिल है।
-
-
-
फ्रंट कैमरा: सेल्फी और हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
-
-
-
बैटरी और चार्जिंग: 7,050mAh की विशालकाय बैटरी को तेजी से (Vivo T5 5G) चार्ज करने के लिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
-


