सोनभद्र : शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना कॉलोनी में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के वरिष्ठ ओवरमैन 42 वर्षीय रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्राथमिक जांच में जिसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, वह वास्तव में अवैध प्रेम प्रसंग के चलते सुनियोजित (NCL overman murder case revealed) तरीके से किया गया हत्याकांड निकला। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रियंका, उसके प्रेमी विकास चौहान तथा वारदात में सहयोग करने वाले अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
2 घंटे पहले घर पहुंचना बना मौत का कारण
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 22 अगस्त को रमाशंकर की ट्रेनिंग चल रही थी। वे सामान्यतः रोजाना शाम करीब 5 बजे घर पहुंचते थे, लेकिन उस दिन वे दोपहर करीब 3 बजे ही घर लौट आए। घर पहुंचते ही उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका को प्रेमी विकास चौहान के साथ देख लिया। इस पर रमाशंकर ने कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखा विवाद शुरू हो गया।
गला दबाकर हत्या, फिर सिर पर किया वार
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने रमाशंकर की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके ( NCL overman murder case revealed) बाद उनके सिर पर भी गंभीर प्रहार किए गए। हत्या के बाद प्रेमी विकास चौहान ने साक्ष्य छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथियों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को मौके पर बुलाया।
कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन से खुला राज
27 अगस्त को परिजनों ने औपचारिक तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए शक्तिनगर थाने में तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि जिस मार्ग पर शव मिला, वह रमाशंकर का आवागमन का रास्ता नहीं था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड टावर लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का मिलान किया,जिससे प्रियंका और विकास के बीच लगातार बातचीत और घटना के समय सभी संदिग्धों की मौजूदगी साबित हो गई।


