वॉशिंगटन: डिजिटल युग में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने एक बड़ी कानूनी व नियामक सफलता हासिल की है। शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) ने बच्चों की प्राइवेसी से जुड़े गंभीर मामले में अमेरिकी सरकार के साथ 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3,300 करोड़ रुपये से अधिक (big blow to tiktok) का भारी-भरकम समझौता किया है।
न्याय विभाग ने बताया ‘अभिभावकों की बड़ी जीत’
समझौते के तहत टिकटॉक को 300 मिलियन डॉलर का भुगतान तुरंत करना होगा, जबकि शेष 100 मिलियन डॉलर की राशि कंपनी की पूर्ववर्ती संस्था ‘म्यूजिकली’ के खिलाफ जारी पूर्व आदेश के निरस्त होने के बाद देय होगी। अमेरिकी एसोसिएट अटॉर्नी जनरल स्टैनली ई. वुडवर्ड जूनियर ने समझौते का स्वागत करते हुए इसे बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक जीत बताया।
मेटा समेत अन्य सोशल मीडिया कंपनियों पर भी बढ़ा कानूनी दबाव
बच्चों को सोशल मीडिया की लत और मानसिक दुष्प्रभावों से बचाने के लिए दुनिया भर के देश कठोर कानून बना रहे हैं। टिकटॉक के अतिरिक्त, इंस्टाग्राम और फेसबुक (big blow to tiktok) की मूल कंपनी ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स’ (Meta Platforms) पर भी कैलिफोर्निया की अदालत में चिल्ड्रन्स ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट (COPPA, 1998) के उल्लंघन का संघीय मुकदमा चल रहा है।


