Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
    • छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया बचाव
    • जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात्रों का भविष्य नहीं होना चाहिए बर्बाद
    • बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए कप्तान
    • उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा
    • पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त
    • नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी
    • महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,477 करोड़ की मंजूरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी कांग्रेस : कुमारी शैलजा

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी कांग्रेस : कुमारी शैलजा

    May 29, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    फतेहाबाद : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा के अगले चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के (Congress Will Not Declare) लिए कोई चेहरा घोषित नहीं करेगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा रविवार को गांव नथवान में कांग्रेस नेता जयपाल सिंह लाली के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीत रही है, जिस प्रदेश में कांग्रेस पार्टी विपक्ष में होती है, उस प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस मुख्यमंत्री के लिए चेहरा नहीं घोषित करती है। पार्टी की जीत के बाद केंद्रीय कमेटी निर्वाचित विधायकों की राय लेकर ही मुख्यमंत्री बनाया जाता है।

    इसे भी पढ़ें – प्रदेश में परिवर्तन और बदलाव की लहर चली, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

    उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष है और आज अगर चुनाव हो जाए तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और कांग्रेस भारी बहुमत से हरियाणा में सरकार बनाए। 10 साल से प्रदेश कांग्रेस के संगठन की घोषणा न करने के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कि उन्हें खुद भी हैरानी होती है कि 10 साल से कांग्रेस ने संगठन की घोषणा नहीं की है। इस कारण कांग्रेस पार्टी को हमेशा नुकसान ही हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सभी नेताओं से राय मशवरा कर जल्द से जल्द कांग्रेस की प्रदेश, जिला व विधानसभा की कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।

    इसे भी पढ़ें – राज्य में नशामुक्ति केंद्र खोलेगी हरियाणा सरकार : खट्टर

    Congress Will Not Declare – केन्द्रीय मंत्री ने दिल्ली में धरनारत पहलवानों के समर्थन में जा रही महिलाओं व किसानों की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। शैलजा ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट कर रख दिया है। महिलाओं, किसानों को जगह-जगह तानाशाही कर बंधक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की महिलाएं और किसान इस बात का बदला आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जरूर लेंगे और भाजपा नेताओं को सबक सिखाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम

    रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी

    जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदमे होंगे वापस

    हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: ‘विवादों से समाधान योजना 2026’ का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भारी छूट

    कर्नाटक डिस्कॉम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अडानी पावर के 1,005 करोड़ के चालान पर रोक से इनकार

    हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.