चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज दोपहर 3:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस उच्चस्तरीय बैठक में आगामी हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों के निर्धारण सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक (important meeting of cabinet) प्राथमिकताओं, जनहितैषी नीतियों और विभिन्न विधेयकों के प्रारूपों (Bills) को अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
important meeting of cabinet – मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दैनिक कार्यक्रम अत्यधिक व्यस्त रहेगा। प्रातः 9:00 बजे मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पर प्रदेशभर से पहुँचे नागरिकों की समस्याएं व जनशिकायतें सुनने के उपरांत वे सोनीपत जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वाहन 11:00 बजे सीएम सोनीपत स्थित दीनबंधु सर छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST), मुरथल में ‘वोल्वो-आयशर कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड’ के रणनीतिक सहयोग से स्थापित होने वाले आधुनिक ‘क्षेत्रीय क्षमता विकास केंद्र’ की आधारशिला रखेंगे।
सोनीपत कार्यक्रम के तुरंत बाद चंडीगढ़ आगमन
सोनीपत के मुरथल में आयोजित गरिमापूर्ण शिलान्यास समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे वापस राज्य राजधानी चंडीगढ़ लौटेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे वे सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होने वाली हरियाणा कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व कई महत्वपूर्ण अध्यादेशों पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है।


