हरियाणा: हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की नृशंस हत्या के विरोध में खाप पंचायतों, किसान संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। आर-पार की लड़ाई का सार्वजनिक ऐलान करते हुए शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामायण टोल प्लाजा को पूरी तरह जाम कर जोरदार प्रदर्शन (murder of dairy operator) शुरू कर दिया। टोल बंद का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
murder of dairy operator – हिसार जिले में विरोध प्रदर्शन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने हिसार-सिरसा हाईवे पर स्थित लांधड़ी टोल, टोल और रामायण टोल प्लाजा पर यातायात को पूर्णतः रोक दिया है। आंदोलन में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी टोल की लेन के बीचों-बीच दरी बिछाकर धरने पर बैठ गई हैं।
7 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रमेश शर्मा पर ₹50 हजार का इनाम व लुकआउट नोटिस जारी
हिसार पुलिस के अनुसार, डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें भानु कुमार, गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल शामिल हैं। वारदात का मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अब भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने ₹50,000 का नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस की 10 विशेष जांच टीमें संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दे रही हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला: गोबर डालने के विवाद में 10-12 युवकों ने की थी बर्बर पिटाई
यह सनसनीखेज वारदात 4 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे सूर्यनगर इलाके में हुई थी। डेयरी संचालक जीवन कुंडू अपनी बाइक पर ट्रॉली लगाकर गोबर डालने जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी रमेश पक्ष के लगभग 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने जीवन को तब तक पीटा, जब तक कि वह लहूलुहान होकर अचेत नहीं हो गया।


