नई दिल्ली: टेक दिग्गज गूगल (Google) ने भारत में अपने बिल्कुल नए और एडवांस एआई एजेंट ‘Gemini Spark’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।
यह केवल एक साधारण एआई चैटबॉट नहीं है, बल्कि एक ऐसा पावरफुल पर्सनल एआई एजेंट है जो आपकी अनुपस्थिति में भी कई जरूरी डिजिटल काम खुद संभाल सकता है। यदि आप किसी समय इंटरनेट पर ऑनलाइन नहीं हैं या फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तब भी यह आपके द्वारा पहले से दिए गए निर्देशों के अनुसार ईमेल्स का रिप्लाई भेज सकता है, लंबे नोट्स का सार (Summary) तैयार कर सकता है और ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस करने जैसे कई काम कर सकता है।
यूजर की अनुमति से लेगा सटीक फैसले
गूगल का यह नया एआई एजेंट Gemini Spark, कंपनी के सबसे एडवांस ‘Gemini 3.5’ मॉडल पर आधारित है। यह सीधे Gemini ऐप के जरिए काम करेगा और जिन भी ऐप्स के एक्सेस की अनुमति आप इसे देंगे, उनकी जानकारी को समझकर उसी हिसाब से ऑटोमैटिक फैसले ले सकेगा। गूगल का कहना है कि इस टूल का मुख्य ध्येय यूजर्स की रोजमर्रा की व्यस्त डिजिटल लाइफ को आसान और तनावमुक्त बनाना है। हाथ में ही रहेगा।


