नई दिल्ली: आज से करीब दो दशक पहले जब मोबाइल फोन में फ्रंट कैमरा आया था, तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन यही सेल्फी आपकी पहचान साबित करने का सबसे बड़ा (login with selfie ) जरिया बन जाएगी। अब यही सेल्फी केवल सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आपके गूगल (Gmail) अकाउंट की सुरक्षा को मजबूत करने में भी मुख्य भूमिका निभाएगी।
गूगल ने जीमेल (Gmail) लॉगिन प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए नया ‘सेल्फी वीडियो’ (Selfie Video) वेरिफिकेशन फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यदि आप कभी अपना जीमेल पासवर्ड भूल जाते हैं या आपका स्मार्टफोन गुम अथवा चोरी हो जाता है, तब भी अपने गूगल अकाउंट तक पहुंच बनाना काफी आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
login with selfie – इस फीचर को ऑन करना बेहद सरल है। यूजर को जीमेल की सेटिंग्स (Settings) में ‘सुरक्षा और साइन-इन’ (Security and Sign-in) सेक्शन के अंदर इसका विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपको फोन के फ्रंट कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन कराना होगा। इसके लिए आपको अलग-अलग एंगल से सिर को थोड़ा-थोड़ा घुमाकर एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड करना होगा।
फोन चोरी या गुम होने पर भी आएगा काम
यह फीचर उस समय सुरक्षा कवच का काम करेगा जब आपका स्मार्टफोन कहीं चोरी हो जाए। ऐसी आपातकालीन स्थिति में आप किसी अन्य कंप्यूटर या मोबाइल से जीमेल अकाउंट में लॉगिन करके अपने खोए हुए फोन को तुरंत ट्रैक कर सकते हैं या चोरी हुए डिवाइस से अपना अकाउंट रिमोटली हटा सकते हैं। हालांकि, यह पहले भी संभव था, लेकिन कई बार सिम कार्ड या अन्य दो-चरणीय सत्यापन (2-Step Verification) विकल्प उपलब्ध न होने के कारण भारी परेशानी आती थी।


