पटना : बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से ही मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहजनक माहौल में जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान कराए जाने की आशंका जताते हुए (Bankipur by election) चुनाव आयोग और स्थानीय रिटर्निंग ऑफिसर को औपचारिक पत्र सौंपा है।
रिटर्निंग ऑफिसर को भेजे गए पत्र में बीजेपी नेता नितिन अभिषेक ने लिखा, “हमारे संज्ञान में आया है कि ‘जन सुराज पार्टी’ से जुड़े प्रतिनिधि और असामाजिक कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग कराकर मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – बिहार, असम और राजस्थान में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस; CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा दावा
Bankipur by election – इस प्रकार की असंवैधानिक हरकतें लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों को कमजोर करती हैं तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता के पूरी तरह खिलाफ हैं।” पत्र में चुनाव आयोग से आग्रह किया गया है कि हर एक मतदाता के लिए अपना मूल मतदाता पहचान पत्र (EPIC Card) दिखाना और वोटर लिस्ट से पहचान का कड़ाई से मिलान करवाना अनिवार्य किया जाए।
बीजेपी और जन सुराज कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक
बांकीपुर उपचुनाव के दौरान जारी गहमागहमी के बीच किदवईपुरी स्थित एक संवेदनशील मतदान केंद्र के बाहर बीजेपी और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जोरदार कहासुनी और धक्का-मुक्की होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।


