राजस्थान के नागौर जिले के मकराना खनन क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह हुई तेज बारिश के बाद बड़ा हादसा सामने आया। कालानाड़ा रेंज के जाखली मार्ग स्थित करीब एक दर्जन बंद पड़ी मार्बल खदानें अचानक ढह गईं। खदानों के धंसने के साथ ही सड़क का बड़ा हिस्सा भी जमीन में समा गया, जिससे जाखली मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। राहत (major accident after heavy rains) की बात यह रही कि हादसे के समय खदानों में खनन कार्य बंद था और सड़क से भी कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था।
major accident after heavy rains – घटना की सूचना मिलते ही मकराना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। मकराना के पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल और थाना प्रभारी पंकज कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। सुरक्षा को देखते हुए पूरे मार्ग को तत्काल बंद कर दिया गया और आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग का इस्तेमाल न करें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
तेज बारिश के कारण कमजोर हुई जमीन
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण खदानों के आसपास की जमीन कमजोर हो गई थी, जिसके चलते एक के बाद एक कई खदानें धंस गईं। इसका असर जाखली रोड पर भी पड़ा और सड़क का बड़ा हिस्सा खदानों में समा गया। प्रशासन क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहा है।


