Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
    • कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन
    • सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट
    • इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार
    • Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार
    • बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस
    • नेपाली शेयर बाजार में भारी गिरावट: नई सरकार के 5 महीनों में निवेशकों को लगा अरबों का झटका
    • मैच्योरिटी पर टैक्स फ्री और ब्याज पर टैक्स, ITR में ऐसे दिखाएं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इनकम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

    Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

    July 9, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Haryana Super 100 Scheme
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ‘सुपर-100’ एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। नायब सरकार ने इस कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए इसका दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इस योजना के तहत 100 अतिरिक्त सीटों पर नए दाखिले होंगे, जिसकी (Haryana Super 100 Scheme) आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई (गुरुवार) से शुरू हो गई है।

    Haryana Super 100 Scheme – शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सुपर-100 के लिए होनहार विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा और कक्षाएं शुरू होने के कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया है। सरकार का मानना है कि सुपर-100 कार्यक्रम के विस्तार से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई (IIT-JEE), नीट (NEET) सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का शानदार अवसर मिलेगा।

    9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

    शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी और अभ्यर्थी 12 जुलाई से अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

      • पहला चरण: पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित होगा।

      • दूसरा चरण: पहले चरण में सफल अभ्यर्थी 19 जुलाई को होने वाली दूसरे स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे।

      • परिणाम और कक्षाएं: दूसरे चरण का परिणाम 23 जुलाई को जारी किया जाएगा और चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी।

    बजट 2026-27 में हुई थी घोषणा, अब कुल 600 सीटें

    बता दें कि अब इन नई 100 सीटों के जुड़ने के साथ ही सुपर-100 में कुल सीटों की संख्या 500 से बढ़कर 600 हो गई है। प्रदेश में कुरुक्षेत्र जिले के बारना गांव में सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 के बजट में सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 100 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की अहम घोषणा की थी। इसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए शिक्षा विभाग ने दाखिले का यह शेड्यूल जारी किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    हरप्रीत कौर की मौत मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज, मायके वालों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

    Haryana News: भोपाल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर नियुक्त

    चंडीगढ़ बैंक घोटाला: 657 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड बना ब्रांच मैनेजर

    मनीषा मर्डर केस : पिता की CBI टीम से होगी अहम मुलाकात, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

    अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.