Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी सपरिवार पहुंचे परमार्थ, गंगा आरती में किया सहभाग

    केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी सपरिवार पहुंचे परमार्थ, गंगा आरती में किया सहभाग

    March 6, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ऋषिकेश : केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रविवार को सपरिवार (Ganga Aarti) परमार्थ निकेतन पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से आशीर्वाद लेने के उपरांत विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने देश में तेजी से बनते राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस वे, हर गांव और शहर की राजमार्ग से बढ़ती कनेक्टिविटी के लिये गड़करी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि सड़कों की दृष्टि से वास्तव में भारत की पूरी तस्वीर बदल रही है। बेहतर होती सड़कें और बढ़ती कनेक्टिविटी से व्यापार में वृद्धि होगी और गांवों के लोगों की शहरों तक पहुंच होगी। लोकल उत्पादों को बाजार मिलेगा और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

    इसे भी पढ़ें – खनन माफिया द्वारा सिपाही पर जानलेवा हमला, पुलिस अधीक्षक करेंगे मामले की जांच

    स्वामी चिदानन्द ने कहा कि भारत में प्रमुख राजमार्गों को उच्च स्तर पर उन्नत, पुनःव्यवस्थित और चौड़ा करने से देश में आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी और देशवासियों का जीवन स्तर भी समुन्नत होगा। साथ ही गड्ढा मुक्त सड़कें होने से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने राजमार्ग मंत्री से हरित, हरियाली युक्त राजमार्ग, गलियारों का निर्माण प्रतिबद्धता से करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजमार्गों के दोनों किनारों पर पेड़ होंगे, तो ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होगा। वायु प्रदूषण में कमी आएगी और धूल के प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा सरकार ने अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का किया कार्य : निशंक

    Ganga Aarti – केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि परमार्थ निकेतन आश्रम न केवल अध्यात्म और योग का केन्द्र है बल्कि यहां से स्वामी चिदानन्द प्रतिदिन राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रगान, पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश देते हैं, जो वास्तव में अनुकरणीय है। यह वास्तव में आध्यात्मिक ऊर्जा का पावर हाउस है। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय योग महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को शुभकामनाएं दीं। स्वामी ने नितिन गडकरी उनकी धर्मपत्नी कंचन गडकरी, पुत्र और पुत्रवधू निखिल गडकरी-रुतुजा पाठक और सारंग गडकरी-मधुरा रोडी सभी का परमार्थ गंगा आरती में रुद्राक्ष की माला और रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर अभिनन्दन किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.