Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हल्द्वानी शहर जल्द ही स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा : धामी

    हल्द्वानी शहर जल्द ही स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा : धामी

    February 8, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नैनीताल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि (Smart City) हल्द्वानी शहर जल्द ही स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा। हल्द्वानी शहर के विकास के लिये उन्होंने कई घोषणायें भी कीं। श्री धामी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर आये हैं। उन्होंने पहले दिन हल्द्वानी में 38.58 करोड़ की लागत से निर्मित्त काठगोदाम-हल्द्वानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट  व लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर हल्द्वानी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर के लिये धन स्वीकृत करने की बात भी कही।

    इसे भी पढ़ें – जोशीमठ में NDMA जल्द दे सकता है दिशा-निर्देश, 4 फरवरी को अहम बैठक

    उन्होंने इस दौरान कई घोषणायें कीं। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के मौके पर प्रदेश को ड्रग्स मुक्त देवभूमि बनाने व हल्द्वानी में नशा मुक्त केन्द्र खोलने की घोषणा की। साथ ही कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिये कैथलैब स्थापित करने, गौलापार क्षतिग्रस्त नहर का जीर्णोद्धार एवं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में नये विद्युत पोल, लाइनों के साथ ही ट्रांसफार्मरों और बंगाली कालोनी व हाथीखाना में पेयजल एवं विद्युत लाइनों के लिये जल्द धनराशि जारी करने की घोषणा की।

    इसे भी पढ़ें – जोशीमठ आपदा पर उत्तराखंड का माहौल खराब कर रही हैं माओवादी ताकतें : महेंद्र प्रसाद भट्ट

    Smart City – अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से नमामि गंगे योजना धरातल पर साकार हो रही है। इसके तहत प्रदेश की नदियों को प्रदूषण मुक्त करने और उन्हें पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में प्रदेश का सबसे बड़ा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनने से अब गौला नदी को भी प्रदूषण से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गंगा नदी के अलावा सभी नदियों को स्वच्छ रखने और पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। गंगा नदी समेत उसकी सहायक नदियों पर 132 एसटीपी स्थापित किये गये हैं जबकि 11 पर कार्य जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.