Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेला नौ मार्च से होगा शुरू

    उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेला नौ मार्च से होगा शुरू

    January 30, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंपावत/नैनीताल : भारत-नेपाल सीमा पर लगने वाला उत्तर भारत का प्रसिद्ध (Poornagiri Fair) पूर्णागिरी मेला आगामी नौ मार्च से शुरू होगा और नौ जून तक चलेगा। तीन महीने संचालित होने वाले मेले को इस बार अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा। मेले को भव्य स्वरूप देने के लिये जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। जिलाधिकारी नरेन्द्र भंडारी की अगुवाई में शनिवार को मेला कमेटी व प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक मां पूर्णागिरी धाम में संपन्न हुई।

    इसे भी पढ़ें – जोशीमठ : प्रभावितों के समर्थन में जुटी भीड़ का सरकार के विरोध में प्रदर्शन

    भंडारी ने बताया कि अनुमान है कि इस बार मेले में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये सभी प्रकार की व्यवस्था में अभी से जुट गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही वाहनों की पार्किंग व पेजयल व्यवस्था के साथ ही परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जायेगी। साथ ही पार्किंग व पुलिस कर्मियों की संख्या में इजाफा किया जायेगा। पेयजल की आपूर्ति के लिये प्रशासन इस बार विशेष व्यवस्था कर रहा है और तय किया गया कि 36 पेजयल टैकों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जायेगी।

    इसे भी पढ़ें – पिथौरागढ़ का रोतों गांव भी आया खतरे की जद में, साल 2013 से लगातार जारी है भूधंसाव

    Poornagiri Fair – अतिरिक्त पुलिस चैकियों के साथ ही पीआरडी जवानों की संख्या बढ़ाई जायेगी। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जल जीवन मिशन के तहत नई पेयजल लाइनों के निर्माण के निर्देश दिये गये हैं। यह भी तय किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर से ठुलीगाड़ तक इस बार अतिरिक्त बसों का परिचालन करेगा। निजी बसों का संचालन बूम तक किया जा सकेगा।साथ ही बैठक में भैरव मंदिर में अस्थायी चिकित्सालय का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें चिकित्सकों के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये प्राथमिक उपचार की सभी सुविधा मुहैया रहेंगी। जिलाधिकारी ने भैरव मंदिर में पर्यटन विभाग की भूमि पर पार्किंग व्यवस्था के लिये तत्काल टेंडर जारी करने और मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पक्का निर्माण नहीं करने की हिदायत दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.