Advertisement

जोशीमठ : प्रभावितों के समर्थन में जुटी भीड़ का सरकार के विरोध में प्रदर्शन

0
23
Protest Against Govt

चमोली : जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावितों और उनके समर्थन में जुटी लोगों की भीड़ ने सरकार (Protest Against Govt) और राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के विरोध में मार्च निकाला।

इसे भी पढ़ें – पिथौरागढ़ का रोतों गांव भी आया खतरे की जद में, साल 2013 से लगातार जारी है भूधंसाव

उत्तराखंड के सीमांत नगर जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों और उनके समर्थन में जुटी पैनखंडा ब्लाक के गांवों की जनता ने विशाल प्रदर्शन कर सरकार पर प्रभावितों के विस्थापन एवं पुनर्वास के मामले में लापरवाही तथा बहानेबाजी करने का आरोप लगाया। साथ ही आपदा के लिए एनटीपीसी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके विरोध में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान लोग ‘एनटीपीसी गो बैक’ के नारे भी लगा रहे थे।

इसे भी पढ़ें – जोशीमठ में बढ़ रहा खौफ, सिंहधार में दरारों से प्रभावित एक मकान की छत टूटी

Protest Against Govt – जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर आज जोशीमठ में भू-धंसाव प्रभावितों के समर्थन में पैनखंडा प्रखंड की जनता ने सरकार और एनटीपीसी के विरोध में मार्च निकाला। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने बताया प्रदर्शन में सभी संगठनों, स्थानीय जनता, प्रभावित, व्यापारी, बच्चे व महिलाओ के समेत क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता इस प्रदर्शन में जुटी। प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही।