Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी
    • तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ
    • सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं
    • सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ
    • ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी निर्देश
    • हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी चेतावनी
    • Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार
    • Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, May 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » PM Modi Convoy : ईंधन बचाने के लिए पीएम मोदी की बड़ी पहल, सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ पहुंचे दफ्तर

    PM Modi Convoy : ईंधन बचाने के लिए पीएम मोदी की बड़ी पहल, सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ पहुंचे दफ्तर

    May 13, 2026 देश 2 Mins Read
    PM reached office with only 2 vehicles
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी. जिसके बाद पीएम मोदी ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटा दी है. पीएम मोदी खुद बुधवार को कैबिनेट की बैठक में महज दो गाड़ियों के काफिले के साथ अपने घर से दफ्तर पहुंचे हैं. जिसका वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया (PM reached office with only 2 vehicles) पर वायरल हो रहे वीडियो में पीएम मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां जाती दिख रही हैं.

    🛡️ सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव: मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी उठाया कदम

    प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचाने की अपील पर कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी सुरक्षा काफिले में लगी गाड़ियां 50 प्रतिशत कम कर दी हैं. पीएम सुरक्षा को लेकर बनाए गए मानकों के हिसाब से ‘ब्लू बुक’ के मुताबिक, सामान्य तौर पर प्रधानमंत्री के सुरक्षा काफिले में 14 से 17 गाड़ियां रहती हैं. इसके अलावा राज्यों की पुलिस और सुरक्षा बल के जवान मिलाकर यह संख्या 30 से 40 तक पहुंच जाती है, जिसे अब काफी कम कर दिया गया है.

    🛡️ अमित शाह और राजनाथ सिंह ने तत्काल घटाईं सुरक्षा गाड़ियां

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह Z+ सुरक्षा श्रेणी में आते हैं और उनके साथ 11 गाड़ियों का काफिला होता है, लेकिन उन्होंने इसे घटाकर 4 कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह भी बुधवार को कैबिनेट की बैठक में महज चार गाड़ियों के साथ पहुंचे. सामान्य तौर पर उनके काफिले में 11 से 12 गाड़ियां होती हैं. पीएम की अपील के बाद गृह मंत्री ने अपने सुरक्षा काफिले में गाड़ियों की संख्या तत्काल प्रभाव से कम करने का निर्देश दिया है.

    🚔 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर दिखा व्यापक असर

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (Z+ प्रोटेक्टी) ने भी अपने सुरक्षा काफिले में महज चार गाड़ियां रखी हैं, जबकि पहले उनके साथ 10 से 11 गाड़ियां रहती थीं. इसी तरह अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी संख्या घटाकर 3 से 4 के बीच रखी है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने सुरक्षा काफिले में चलने वाली (PM reached office with only 2 vehicles) गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ

    सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं

    सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ

    NEET Paper Leak Update: पुणे से संदिग्ध महिला मनीषा वाघमारे हिरासत में, CBI और पुलिस का साझा एक्शन

    PM Modi Appeal: WFH और गाड़ियों के काफिले में कटौती, जानें कितने मुख्यमंत्रियों ने किया फॉलो

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.