Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी
    • तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ
    • सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं
    • सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ
    • ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी निर्देश
    • हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी चेतावनी
    • Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार
    • Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, May 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » क्या दमोह में हुई BJP नेता देवेंद्र की हत्या? हादसे की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, राजपूत समाज में आक्रोश

    क्या दमोह में हुई BJP नेता देवेंद्र की हत्या? हादसे की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, राजपूत समाज में आक्रोश

    May 13, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Devendra Thakur death case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की मौत मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन इसे मर्डर के एंगल से भी (Devendra Thakur death case) जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है.

    मंगलवार शाम करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर सागर रोड स्थित मड़ियाहार नर्सरी के सामने यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और वाहन उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया.

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों का दावा है कि टक्कर मारने के बाद वाहन चालक ने गाड़ी को आगे-पीछे भी किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर बड़ी मात्रा में खून फैला हुआ था और मृतक का शव गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला. इन परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोग इसे सामान्य सड़क हादसा मानने को तैयार नहीं हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं.

    मृतक की पहचान 45 वर्षीय देवेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है, जो बांसा क्षेत्र के निवासी थे. वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके थे और स्थानीय विधायक जयंत मालवीय के करीबी समर्थक माने जाते थे. घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई.

    Devendra Thakur death case – मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, सिद्धार्थ मलैया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश हजारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग पहुंच गए. सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

    भोपाल में BJP विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की बढ़ी पावर, संगठन/सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाली लड़का और उज्बेकिस्तान की लड़की भोपाल में रह रहे थे गुपचुप, पड़ोसियों के शक पर खुला राज

    PM Modi Appeal: WFH और गाड़ियों के काफिले में कटौती, जानें कितने मुख्यमंत्रियों ने किया फॉलो

    ड्रोन सर्वे से तैयार होगा मध्य प्रदेश के 35 शहरों का नया मास्टर प्लान, जाम और जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

    पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.