Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’
    • Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप
    • Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण
    • Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
    • Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”
    • Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ
    • Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ
    • SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की पहली शुरुआत

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की पहली शुरुआत

    May 10, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कोरबा: मई महीने में तपती धूप के बीच रामपुर के जंगल में ‘हरा सोना’ यानी तेंदूपत्ता संग्रहण की शुरुआत हो गई है. लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए इस सीजन ने ग्रामीणों, खासकर महिलाओं के चेहरों पर इस बार अच्छे मुनाफे की उम्मीद है. इस साल संग्रहण की विधिवत शुरुआत रामपुर केंद्र में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला हितग्राही शामिल हुईं.

    सूरज उगने से पहले ही रामपुर निवासी कारी बाई पटेल और खेमबाई पटेल अपने परिवार के साथ जंगल पहुंची. दोपहर होते-होते जब वे तेंदूपत्ते की गड्डियां लेकर खरीदी केंद्र पहुंची तो वहां उनका स्वागत किया गया. दोनों हितग्राही संग्रहण कार्य की बोहनी करने वाली पहली संग्राहक बनीं.

    छत्तीसगढ़ का हरा सोना

    कारी बाई कहा कि सरकारी खरीदी समय पर शुरू होने से उन्हें बिचौलियों से राहत मिलेगी. सीधे फड़ में पत्ता बेचने से उचित पारिश्रमिक और बोनस की गारंटी मिलती है. जिससे आर्थिक लाभ होता है.

    इस वर्ष 1500 की बढ़ोतरी

    शासन द्वारा इस वर्ष तेंदूपत्ता दर बढ़ाकर 4,000 से 5,500 प्रति मानक बोरा करने का निर्णय लिया गया है. बढ़े हुए दर से संग्राहकों का उत्साह बढ़ा हुआ है. रामपुर क्षेत्र में तेंदूपत्ता सीजन जनजातीय परिवारों के लिए आजीविका का मुख्य आधार है. सावधानी से पत्ता तोड़ना, छंटाई करना और गड्डियाँ तैयार करना एक कठिन परंतु महत्वपूर्ण कार्य होता है. जिसमें महिलाओं की भूमिका विशेष रूप से अहम है. वनोपज समिति प्रबंधकों के अनुसार इस वर्ष खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है.

    गुणवत्ता का भी किया जाएगा परीक्षण

    फड़ में तेंदू पत्ता के गड्डियों की गिनती और गुणवत्ता परीक्षण आधुनिक मापदंडों के आधार पर किया जा रहा है. संग्राहकों के बैंक खातों में पारिश्रमिक का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा. अनुकूल मौसम के कारण इस बार पत्तों की गुणवत्ता बेहतर होने की जानकारी भी दी गई है. जिससे संग्राहकों की आय बढ़ने की संभावना है. ग्रामीणों के लिए ‘हरा सोना’ केवल एक वनोपज नहीं बल्कि उनके स्वावलंबन और आर्थिक स्थिरता का आधार है.

    जिला प्रशासन की अपील

    प्रशासन ने सभी संग्राहकों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित दरों और मानकों का पालन करते हुए अपना तेंदूपत्ता केवल सहकारी समिति केंद्रों पर ही बेचें, जिससे उन्हें योजनाओं और बोनस का पूरा और सीधा लाभ मिल सके.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

    Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर ने शुरू की बड़ी तैयारी

    Prayagraj to Bilaspur News: ‘आखिरी सफर’ साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की सीट पर बैठे-बैठे मौत

    Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

    Dhamtari News: धमतरी में ‘चंगाई सभा’ का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने की मांग की

    GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइजेशन का काम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.