Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’
    • Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप
    • Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण
    • Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
    • Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”
    • Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ
    • Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ
    • SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप

    Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप

    May 10, 2026 पंजाब 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लुधियाना : लुधियाना के बलोंकी रोड स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स रोड के झंडू कॉलोनी और एप्पल विला इलाके में रहने वाले लोगों ने इलाके की बदहाल स्थिति को लेकर भारी रोष जताया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि डेयरी संचालकों द्वारा खुलेआम बुड्ढे दरिया में गोबर और गंदगी फेंकी जा रही है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी, बदबू और प्रदूषण का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा सिर्फ कागजों में कार्रवाई दिखाई जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हो रहा।

    इलाका निवासियों ने बताया कि डेयरियों से निकलने वाला गोबर उठाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। कई डेयरी संचालक सीधे तौर पर गोबर और गंदा पानी बुड्ढे दरिया में डाल रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि डेयरी कॉम्प्लेक्स के बाहर हर समय गंदगी और बदबू फैली रहती है। इसके साथ ही इलाके की सड़कें भी पूरी तरह टूटी पड़ी हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात और सीवरेज के पानी के कारण हालात और बदतर हो जाते हैं।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि झंडू कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह “लावारिश” छोड़ दिया गया है। न तो सफाई व्यवस्था ठीक है और न ही किसी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि गंदगी और प्रदूषण के कारण इलाके में बीमारियां फैल रही हैं और बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

    निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में मंदिरों और गुरुद्वारों के आसपास शराब के ठेके खोले जा रहे हैं, जिससे धार्मिक माहौल खराब हो रहा है। इसके अलावा डेयरी संचालकों द्वारा गाय-भैंसों को सड़कों पर खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। इलाका वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता को इलाके में घुसने नहीं दिया जाएगा और राजनीतिक बायकॉट किया जाएगा।

    लोगों ने मंत्री संजीव अरोड़ा, विधायक सांगोवाल, सरपंच, पार्षद और सांसद सीचेवाल पर भी अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद किसी ने उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं सांसद सीचेवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए निवासियों ने कहा कि बुड्ढे दरिया को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, जमीनी हकीकत उससे बिल्कुल अलग है। इलाके में आज भी गंदगी, प्रदूषण, टूटी सड़कें और बदबू का वही हाल बना हुआ है।

    इस मौके रजनीश गुप्ता, श्यामलाल सिक्का, योगेश वर्मा, गुरतेज सिंह संधू, संजय नरूला, वैभव गोपाल, नरेंद्र शर्मा, ढींगरा, प्रवीण भसीन, विष्णु दत्त, सनी बग्गा, अभिषेक अग्रवाल, रणवीर शर्मा, योगेश मरवाहा, दिव्यम जैन, मनी सिंगला, जगदीश अरोड़ा, बीरबल गाबा, संधू, अनीता गाबा, निर्मला मरवाहा, सुरेश मोहन, करणवीर सिंह, गौरव वर्मा, रमेश मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’

    Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण

    Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

    Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”

    Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ

    Punjab News: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त साहिब में पेश हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.