रायपुर: IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मैच रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. विराट कोहली और (RCB vs MI) रोहित शर्मा की जोड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएगी. RCB टीम से विराट कोहली तो MI टीम से रोहित शर्मा खेलेंगे.
RCB का दूसरा होम ग्राउंड रायपुर
बेंगलुरु के अलावा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह को RCB ने अपना होम ग्राउंड बनाया है. आज के मैच के अलावा 13 मई को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. आईपीएल मैच के मद्देनजर स्टेडियम परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आगामी मैचों के लिए कलेक्टर ने स्टेडियम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है.
मैच के लिए रायपुर शहर का रूट मैप
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी किए गए रूट मैप के मुताबिक फोर व्हीलर से पहुंचने वाले दर्शक तेलीबांधा और जीई रोड से सेरीखेड़ी होते हुए नया रायपुर पहुंचेंगे. वहां से स्टेडियम से टर्निंग लेकर डॉक्टर चंदूलाल चंद्राकार चौक, कयाबांधा चौक, कोटराभाटा चौक, पलोद चौक और सेंधगांव मार्ग से स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे. ऐसे दर्शकों के लिए स्टेडियम परिसर में A, B, C, D और E निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर शराब पीकर आने वाले लोगों को एंट्री गेट (RCB vs MI) में प्रवेश नहीं मिलेगा. हर जगह पर मशीन से होकर गुजरना होगा.


