Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल
    • Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— ‘डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी’
    • Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप
    • Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; ‘आप’ विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माहौल तनावपूर्ण
    • Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
    • Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”
    • Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ
    • Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

    Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

    May 10, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भिंड। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट) के मदर वार्ड में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां वार्ड की छत का प्लास्टर टूटकर फाल्स सीलिंग पर गिरा और देखते ही देखते पूरी सीलिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसे के समय वार्ड में मौजूद दो महिलाएं इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार सुबह करीब 11.25 बजे की है।

    जानकारी के अनुसार रविवार सबह मदर वार्ड में छह से सात महिलाएं अपने नवजात बच्चों को स्तनपान करा रही थीं। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा और फाल्स सीलिंग भी टूटकर महिलाओं के ऊपर आ गिरी। हादसे में 23 वर्षीय सुषमा पत्नी कमलेश सिंह नरवरिया निवासी ग्राम पुर तथा 21 वर्षीय ममता पत्नी भीकम जाटव निवासी मोहरसिंह का पुरा घायल हो गईं। दोनों के सिर में चोट आई है।

    सुषमा ने सात मई को बेटे को जन्म दिया था, जबकि ममता ने छह मई को बेटे को जन्म दिया था। दोनों नवजात कमजोर होने के कारण एसएनसीयू में भर्ती हैं। सीलिंग गिरते ही वार्ड में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी कर्मचारियों ने सबसे पहले नवजात बच्चों को सुरक्षित एसएनसीयू वार्ड में पहुंचाया और डॉक्टरों से उनकी जांच कराई। जांच में सभी नवजात पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इसके बाद घायल महिलाओं को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अखिलेश शर्मा, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, कोतवाली टीआइ मुकेश शाक्य और देहात टीआइ शिवप्रताप सिंह राजावत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण कर मदर वार्ड को सील कर दिया।

    प्लास्टर टूटने से फाल्स सीलिंग नीचे गिरी

    एसएनसीयू भवन पुराना है। प्लास्टर टूटने से फाल्स सीलिंग नीचे गिर गई। दोनों महिलाओं को चोट आई है, लेकिन सभी नवजात सुरक्षित हैं। वार्ड को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। अखिलेश शर्मा, एसडीएम भिंड

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओं पर पाबंदी

    Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ ‘खेला’! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला फर्जी

    MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का विजन होगा साकार

    Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ…” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया विरोध

    Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की गाड़ियां थमीं

    MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.