राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में कर्ज चुकाने के लिए सरकारी स्कूल ने टीचर ने 1.4 करोड़ की फिरौती मांगी थी. पुलिस ने इस टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. दो व्यापारियों को जान से मारने की (debt made gangster) धमकी देकर फिरौती मांगने वाले आरोपी को राजतालाब थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी विकेश कुमार कमोल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुडादा में सेकंड क्लास का गणित का टीचर है.
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 30 मार्च 2026 को आरोपी ने व्यापारियों को हाथ से लिखे पत्र भेजकर भारी रकम की मांग की थी. आरोपी ने एक व्यापारी की दुकान के शटर के नीचे पत्र डालकर और दूसरे के फार्महाउस पर कर्मचारी के जरिए धमकी पहुंचाई थी, जिसमें खुद को बड़ा गैंगस्टर बताते हुए पैसे न देने पर परिवार और संपत्ति को खत्म करने की चेतावनी दी गई थी.
इसे भी पढ़ें – ‘कोणी रह सकूं तेरे बिना…’: पत्नी की मौत के गम में पति ने भी दी जान, इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट देख कांप गई रूह
आरोपी ने व्यापारियों से 90 लाख और 50 लाख रुपये की मांग करते हुए उन्हें भोयन घाटी पर पानी की टंकी के पास नीम के पेड़ के नीचे रखने को कहा था. इस धमकी से डरे हुए व्यापारियों ने अगले दिन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई.
debt made gangster – पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए शहर के लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी के आने-जाने का पूरा रूट मैप तैयार किया. जांच के दौरान स्टेशनरी की दुकानों और साइबर तकनीक की मदद से आरोपी की पहचान पुख्ता की गई और उसे उसके गांव टिम्बा महुडी से हिरासत में लिया गया.


