राजस्थान के झुंझुनू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के पदमपुरा गांव में एक वैवाहिक विवाद ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. पत्नी के सुसाइड की खबर मिलते ही पति ने भी (how can i live without you) ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मौत से चंद मिनट पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी मैसेज लिखा था.
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सचिन दूधवाल जयपुर में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही अपने एक साल के बेटे का जन्मदिन मनाने गांव आया था. शनिवार सुबह सचिन और उसकी पत्नी भारती (23) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने पर सचिन के पिता ने उसे झगड़े से दूर रहने के लिए वापस जयपुर भेज दिया. सचिन के जाने के बाद भारती ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया. जब भारती का भाई और चाचा उसे समझाने पहुंचे, तो उसका शव पंखे से लटका मिला.
इसे भी पढ़ें – राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भर्ती-2021 परीक्षा
सचिन जयपुर की राह में था जब उसे पत्नी की मौत की सूचना मिली. इस खबर ने उसे इस कदर तोड़ दिया कि उसने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- “कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं.” ट्रेन की टक्कर इतनी भयानक थी कि सचिन का हाथ कटकर ट्रैक से दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
how can i live without you – इस मामले में अब दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. सचिन के पिता सुभाष ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों में अनबन थी और भारती अपनी मां से मिलने पीहर जाना चाहती थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था. वहीं, भारती के पिता ओमप्रकाश खारिया ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी झुंझुनू जिले की गोल्ड मेडलिस्ट धावक थी और वह इतनी कमजोर नहीं थी कि सुसाइड कर ले.


