Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने में फैसले का निर्देश
    • “राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?” TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    • छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड
    • NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीकर कनेक्शन का खुलासा
    • E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— ‘जनता की जेब से चुरा रहे पैसे’, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार
    • महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार संग 5 घंटे चली बैठक
    • अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल
    • गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 लाख मुआवजा देने को राजी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड से हिमाचल तक मौसम की मार, चमोली में बर्फ का पहाड़ टूटा, 9 मजदूर अब भी दबे, 46 बचाए गए; शिमला-मनाली में कई सड़कें बंद

    उत्तराखंड से हिमाचल तक मौसम की मार, चमोली में बर्फ का पहाड़ टूटा, 9 मजदूर अब भी दबे, 46 बचाए गए; शिमला-मनाली में कई सड़कें बंद

    March 1, 2025 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के उंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है. इस बीच चमोली जिले के बद्रीनाथ में सीमांत माणा गांव के पास शुक्रवार तड़के हिमस्खलन होने से 55 मजदूर फंस गए, जिसमें से 33 को सुरक्षित निकाल (weather from Uttarakhand to Himachal) लिया गया, जबकि 22 मजदूर अब भी दबे हुए हैं. प्रदेश के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बदरीनाथ धाम से छह किलोमीटर आगे हुई हिमस्खलन की घटना में पहले 57 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि दो मजदूरों के छुट्टी पर होने के कारण मौके पर 55 मजदूर थे.

    weather from Uttarakhand to Himachal – इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर बचाव कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बचाव कार्यों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर के साथ ही राज्य सरकार की एजेंसी युकाडा और प्राइवेट कंपनियों के हेलीकॉप्टर को भी शनिवार सुबह से बचाव कार्यों में शामिल करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की और चमोली जिले के माणा में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान की जानकारी ली. उन्होंने राज्य में बारिश और बर्फबारी की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद देगी.”

    इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कल यानी 2 मार्च को मौसम साफ रहेगा. हालांकि फिर 3 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही अल्मोड़ा, बद्रीनाथ, भीमताल, चमोली, चंपावत, धारचूला, गोपेश्वर, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, मसूरी और मुक्तेश्वर में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि इन इलाकों में आगे मौसम साफ रहेगा.

    करीब 218 सड़कें बंद हो गईं

    वहीं हिमाचल प्रदेश में हिमपात और बारिश की वजह से शुक्रवार को भूस्खलन हुआ. इसके बाद प्रमुख सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गए, जिसका असर कई इलाकों पर पड़ा. लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर हो रहे हिमपात और बारिश से राजमार्ग बाधित हो गए हैं. राज्य भर में 218 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं, जिससे कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों पर इसका असर पड़ रहा है.

    चंबा और मनाली में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है. हालांकि, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार ही होंगी. कुल्लू में भारी बारिश के कारण अखाड़ा बाजार और गांधी नगर में पानी भर गया है. बहते पानी से सड़कों के किनारे खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है. प्रशासन ने नेहरू कुंड से आगे वाहनों का आवागमन रोक दिया है क्योंकि सोलंग नाला, गुलाबा, अटल टनल और रोहतांग में बर्फबारी हुई है.

    बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग की ओर से लाहौल-स्पीति और किन्नौर, चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. निचले और पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई. सियोबाग में सबसे ज्यादा 113.2 मिमी बारिश हुई. भुंटर में 113.2 मिमी, बंजार में 112.4 मिमी, जोगिंद्रनगर में 112 मिमी, सलूणी में 109.3 मिमी, पालमपुर में 99 मिमी, चंबा में 97 मिमी, बैजनाथ में 75 मिमी, कांगड़ा में 74 मिमी, रोहड़ू में 70 मिमी, कुफरी में 59 मिमी और शिमला में 54.5 मिमी बारिश हुई.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्खू सरकार?

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.