Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकनीक से रुकेंगी गड़बड़ियां
    • कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब
    • जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    • राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार संहिता लागू
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषियों को उम्रकैद
    • पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर
    • मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान
    • महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे के धर्म पर नया नियम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा उम्मीदवारों ने गिनाईं अपनी 100 दिनों की प्राथमिकताएं

    भाजपा उम्मीदवारों ने गिनाईं अपनी 100 दिनों की प्राथमिकताएं

    March 18, 2024 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सांसद चुने जाने के बाद स्वास्थ्य और शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार सहित अपनी 100 दिनों की प्राथमिकताओं का खाका पेश किया। एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली की भाजपा इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि (BJP’s 100 Days Priorities) भाजपा के सभी सात उम्मीदवार इस बार बड़े अंतर से जीतेंगे।

    इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका खारिज की, तुरंत आत्मसमर्पण करने को कहा

    नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही बांसुरी स्वराज ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं, जिनमें एक ‘स्टार्ट अप हब’ का निर्माण और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करना शामिल है। स्वराज ने कहा कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना और पुलिस द्वारा निगरानी के लिए ‘ड्रोन’ का उपयोग करना उनकी अन्य प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

    BJP’s 100 Days Priorities – उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज, सांसद के रूप में उनके पिछले कार्यकाल में पूरा हुआ था और वह क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन भी लाए थे। तिवारी ने कहा कि एक खूबसूरत ‘रिवरफ्रंट 100 दिनों में पूरा हो जाएगा।  तिवारी ने कहा कि मेट्रो के चौथे चरण का काम अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा और उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने एक केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन किया है और दो और केंद्रीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – केजरीवाल को ED का नोटिस मिलने पर भड़के सौरभ भारद्वाज, बोले- उनके पास एजेंसियां, चाहे जिसे समन भेज सकते हैं

    दक्षिणी दिल्ली के उम्मीदवार रामवीर बिधूड़ी ने कहा कि बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में छह लेन का राजमार्ग पूरा होने वाला है और इसमें 70 प्रतिशत काम हो चुका है।उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए कहा कि दक्षिणी दिल्ली में 69 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के अलावा यातायात की स्थिति में सुधार के लिए ‘मास्टर प्लान’ के अनुसार सड़कों का निर्माण किया जाएगा।पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में झुग्गीवासियों को घर उपलब्ध कराना और यमुना की सफाई और उसका कायाकल्प करना शामिल होगा। मल्होत्रा ने कहा कि स्वास्थ्य और शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार अन्य प्राथमिकताएं हैं जिन पर वह पूर्वी दिल्ली से जीतने के बाद काम करेंगे।

    इसे भी पढ़ें – केजरीवाल पढ़े-लिखे तो हैं, लेकिन उनका ज्ञान जीरो है : बांसुरी स्वराज

    पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा एक्सप्रेसवे जिसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है वह पश्चिमी दिल्ली की जीवन रेखा बन गया है।आरक्षित उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि उन्होंने एक ‘होम्योपैथिक’ अस्पताल का उद्घाटन किया और कहा कि वह नरेला और बवाना में मेट्रो विस्तार के लिए काम करेंगे।चांदनी चौक से उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के सभी उम्मीदवार दिल्ली को एक बेहतर शहर बनाने के लिए काम करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को कर सकते हैं संपत्ति से बेदखल, हाईकोर्ट का आदेश पलटा

    टिकरी कलां में CNG पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान भीषण धमाका, 3 लोगों की मौत

    चरखी दादरी के कसानी गांव के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर

    DJB सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट घोटाला: कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने खुद रखीं दलीलें, रिमांड और न्यायिक हिरासत पर फैसला सुरक्षित

    देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.