Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ ‘बेहतर सिटी अभियान’, वार्ड-वार्ड जाकर उठाएगी पानी, सड़क और सफाई के मुद्दे
    • ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
    • हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन
    • ‘RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं’: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान
    • स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क
    • हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था रकम
    • IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया, बाल-बाल बचे
    • 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ चुनाव में AAP के सभी 53 उम्मीदवार हारे

    छत्तीसगढ़ चुनाव में AAP के सभी 53 उम्मीदवार हारे

    December 6, 2023 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। आप के सभी 53 उम्मीदवार भारी अंतर से चुनाव हार गए। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (All AAP Candidates Lost) में दूसरी बार किस्मत आजमाई है। इस विधान सभा चुनाव में ‘आप’ ने 53 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 0.93 प्रतिशत वोट मिले। वहीं 2018 के चुनाव में ‘आप’ ने 85 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 0.87 फीसद मत प्राप्त हुए थे। 2018 में पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी थी।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतकर 19 महिलाएं पहुंचीं विधानसभा

    इस चुनाव में पार्टी के 53 उम्मीदवारों में से केवल पांच उम्मीदवारों को ही पांच हजार से अधिक वोट मिले हैं। इस चुनाव में कितने उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई, इसका आंकड़ा चुनाव आयोग द्वारा अभी तक साझा नहीं किया गया है।आप की राज्य इकाई के प्रमुख कोमल हुपेंडी ने 15,255 वोट हासिल किए और भानुप्रतापपुर सीट से लगातार दूसरी बार हार का सामना करते हुए तीसरे स्थान पर रहे। पांच हजार से अधिक वोट पाने वाले अन्य चार उम्मीदवार संतराम सलाम (अंतागढ़), बालू राम भवानी (दंतेवाड़ा), खड़गराज सिंह (कवर्धा) और जसवीर सिंह (बिल्हा) हैं।

    All AAP Candidates Lost – 53 उम्मीदवारों में से नौ को नोटा :उपरोक्त में से कोई नहीं: से भी कम वोट मिले हैं। इन सीटों में चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, केशकाल, साजा, आरंग, रामानुजगंज, लुंड्रा और कुनकुरी सीट शामिल है। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर राज्य में पार्टी के प्रवक्ता अम्यतम शुक्ला ने बुधवार को कहा, ”चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बस्तर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया।” उन्होंने कहा, ”जिन पांच सीटों पर हमारी पार्टी के उम्मीदवारों को पांच हजार से अधिक वोट मिले हैं, उनमें से तीन (भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और दंतेवाड़ा) बस्तर क्षेत्र से हैं।”

    इसे भी पढ़ें – Assembly Election Results 2023 : एक बार फिर चला मोदी का जादू, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP की बड़ी जीत

    शुक्ला ने कहा, ”नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे क्योंकि हम और बेहतर कर सकते थे। हम ऐसे प्रदर्शन के कारणों पर विचार करेंगे।” उन्होंने कहा, ”नतीजे और भी आश्चर्यजनक थे क्योंकि सभी चुनाव सर्वेक्षणों और टिप्पणीकारों ने राज्य में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी। हम कुछ सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।” शुक्ला ने कहा कि पार्टी अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

    कोरबा शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

    साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रही बाहरी लोगों की जांच

    रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री निवास में खेली हरेली: पारंपरिक ‘रसूली’ झूले पर झूलकर ताजा की बचपन की यादें

    IPS रतनलाल डांगी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गृह सचिव और PHQ को जारी किया नोटिस

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.