Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शिक्षक कैसा होना चाहिए आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं

    शिक्षक कैसा होना चाहिए आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं

    February 4, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पांडेय पट्टी के शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य मान्धाता सिंह की विदाई के वक्त ग्रामीण और बच्चे यूं ही नहीं रोने लगे थे

    इसके पीछे शिक्षक की लगन, कड़ी मेहनत व समर्पण व संघर्ष उभर कर सामने आया है। शिक्षक की विदाई के वक्त ग्रामीणों की रोते हुए तस्वीर को सोशल मीडिया पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने पोस्ट करते हुए सैल्यूट किया है। प्राइम लोकेशन पर तैनाती चाहने के दौर में मान्धाता सिंह को कुशीनगर जिले के दुदही ब्लाक के सुदूर गांव पांडेयपट्टी में तैनाती मिली तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

    22 फरवरी 2014 को उन्होंने विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण कियातो कई चुनौतियां सामने खड़ी थी। बच्चों व अभिभावकों में शिक्षा के प्रति अरुचि, टूटे फूटे कक्ष चारदीवारी विहीन विद्यालय जीर्ण शीर्ण स्थिति बयां कर रहे थे। ग्रामीणों ने भी उन्हें लौट जाने की सलाह दी। पर मान्धाता सिंह ने बिना विचलित हुए चुनौती स्वीकार की और पठन-पाठन का माहौल बनाने में लग गए।

    रुक जाना नहीं..#कुशीनगर के दुदही विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल मांधाता सिंह यादव के विदाई समारोह का #viralvideo .छात्र,अभिभावक और सहायकशिक्षक फूट-फूट कर रो रहेहैं।गाँव के शिक्षक और सरकारी स्कूल कीयह सुखद तस्वीर चौंकाने वालीहै @narendramodi @mygovindia@myogioffice pic.twitter.com/EFZcF90oMO

    — Shilpi Sen (@senshilpi) February 2, 2021

    Kushinagar News: छह साल में न केवल विद्यालय में संसाधनों की स्थिति बेहतर हुई बल्कि छात्र भी पढ़ने लिखने में रुचि लेने लगे। विद्यालय में नियमित रूप से आने वाले छात्रों की संख्या 225 तक पहुंच गई। शिक्षक ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति ऐसी ललक पैदा कर दी कि विद्यालय से पांचवी उतीर्ण करने वाले छात्र माध्यमिक व हाईस्कूल की कक्षाओं में भी प्रवेश लेने लगे। शिक्षक ने विद्यालय को मुकाम तक पहुंचाने का सिलसिला सम्पर्क व संवाद से शुरू किया। अभिभावकों विशेषकर महिलाओं को शिक्षा का मर्म समझाकर जागरूकता पैदा की। प्रयास रंग लाया तो जो बच्चे घर व खेती किसानी व पशुपालन के कार्य में जुटे रहते थे, स्कूल पढ़ने आने लगे।

    इसे भी पढ़े: देश मे हर चौथा व्यक्ति हो चुका है संक्रमित

    बच्चों को स्कूल भेजने के साथ अभिभावक विकास कार्य में भी सहयोग करने लगे। बांस का खूबसूरत प्रवेश द्वार ग्रामीणों ने खुद बनाकर लगाया। परिसर के लो-लैंड में मिट्टी भराई का कार्य हो या विद्यालय भवन की रंगाई पुताई, कक्ष सुंदरीकरण, फर्श उच्चीकरण समेत हर एक कार्य में अभिभावक व ग्रामीण भागीदारी निभाने लगे। शिक्षक व ग्रामीणों के बीच गहरी आत्मीयता के भाव की झलक मंगलवार को शिक्षक की विदाई के वक्त देखने को मिली, जब विदा करते वक्त ग्रामीण गले लग फूटकर रोए।

    Kushinagar News: सोशल मीडिया पर जब यह तस्वीर वायरल हुई तो प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों से ली। मंत्री ने न केवल अपनी फेसबुक आईडी से वायरल तस्वीर, वीडियो पोस्ट की बल्कि लिखा “शिक्षक हो तो ऐसा जिसके स्थानांतरण होने पर उसके विद्यार्थी ही नहीं पूरा गांव रो-रोकर विदा कर रहा है”।

    शिक्षक मान्धाता सिंह यादव बताते हैं कि इस मुकाम को पाने में उन्होंने विश्वास व जागृति का सहारा लिया। प्रचार-प्रसार से दूर रहकर शिक्षण को साधना बताने वाले मान्धाता के आदर्श पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन हैं। शिक्षा मंत्री की टिप्पणी को मान्धाता सिंह सर्वोच्च पुरस्कार मानते हैं। वह अब अपनी सेवाएं गृहभूमि गाजीपुर में देंगे।

    इसे भी पढ़े: कुशीनगर में पंचायत चुनाव में शरारत करने वाले नपेंगे

    Sachin Pilot की खामोशी पड़ेगी भारी, Ashok Gehlot| Ajay Maken | Rajasthan

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.