Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजनों को उठाने का आरोप
    • NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे संसद
    • शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाखों के आभूषण
    • दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएगी पहली किस्त
    • IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू
    • फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन
    • लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर धरना जारी
    • गुरदासपुर में विदेश भेजने के नाम पर 54 लाख की ठगी! अमेरिका और स्पेन भेजने का झांसा देने वाले एजेंटों पर FIR दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, July 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » UP में AK-47 रखने वालो की सम्पति पर योगी सरकार चला रही बुलडोज़र : स्वतंत्र देव सिंह

    UP में AK-47 रखने वालो की सम्पति पर योगी सरकार चला रही बुलडोज़र : स्वतंत्र देव सिंह

    January 27, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    UP में AK-47: किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के दौरान गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए बवाल लेकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा है कि हिंसक आंदोलन नहीं होना चाहिए। जनता को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट और विरोधी विचारधारा वाले लोग इस आंदोलन में घुस आए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी मौका मिला है। राहुल गांधी कुछ कर पाते नहीं हैं तो राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

    स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ऐसी हरकत जो भी कर रहे हैं, वो निंदनीय हैं। नेता बनना है तो मोदी जैसा बनो। वहीं उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर हो रही कार्रवाई पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले कि यूपी में एके-47 लेकर घूमने वालों की संपत्ति पर अब योगी सरकार में बुलडोज़र चल रहा है.

    बता दें स्वतंत्र देव सिंह यूपी में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वेस्ट यूपी के दौरे पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 3200 वार्डों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी।

    इसे भी पढ़े:Business News Adani- विदेशी बांड बिक्री से अडानी पोर्ट्स $ 500 मिलियन जुटाएगा

    दिल्ली में जो हुआ वो शैतान किस्म के लोग ही कर सकते हैं: डिप्टी सीएम
    बता दें इससे पहले प्रयागराज में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि दिल्ली में जो कुछ हुआ वह किसान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि कोई देशभक्त भी ऐसा नहीं कर सकता है। ऐसा कृत्य शैतान किस्म के और देश विरोधी लोग ही कर सकते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा है कि किसान आंदोलन में हुई हिंसा और अराजकता की पूरा देश निंदा कर रहा है और मैं भी कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं।

    किसानों के बीच घुसे अराजक तत्व

    UP में AK-47: उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह से समर्पित है और लगातार बातचीत का क्रम भी जारी था। ट्रैक्टर मार्च की किसानों ने अनुमति ली थी लेकिन शर्तों के साथ मार्च निकालने की अनुमति दी गई। किसानों के बीच में घुसे अराजक तत्वों ने उसका उल्लंघन किया और गुंडागर्दी दिखाते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा है कि इसके लिए किसानों को जिन लोगों ने आश्वासन दिया, वह लोग ही पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार हैं।

    इसे भी पढ़े: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले, दिल्ली में हिंसा किसी भी स्थिति में उचित नहीं

    Rajasthan में सियासी भूचाल लाने वाली खबर – Sachin Pilot और Ashok Gehlot पर Dotasara का बड़ा बयान
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    लखनऊ में दरोगा ने काटा बिजली कर्मी का ₹6000 का चालान, गुस्साए कर्मचारियों ने थाने-चौकी की काटी बिजली!

    उत्तर प्रदेश में कैसे फली-फूली नकल संस्कृति? SP शासनकाल की ढील बनाम योगी सरकार का सख्त नकल विरोधी कानून

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.