Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तर प्रदेश में आज1.48 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी

    उत्तर प्रदेश में आज1.48 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी

    January 22, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Corona Vaccination in UP: यूपी में आज 1.48 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन रात्यू, लखनऊ यूपी में शुक्रवार को करीब 1.48 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। बीती 16 जनवरी को टीकाकरण कराने से छूट गए 9,057 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण के 1,483 सेशन चलाए जाएंगे। 28 जनवरी (गुरुवार) व 29 जनवरी (शुक्रवार) को भी इतने ही स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगेंगे। तोन दिन में 4.45 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश में कुल नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने हैं।

    अभी तक करीब 20 लाख डोज वैक्सीन मिल चुकी है। यानी स्वास्थ्य कर्मियों को दो डोज टीका लगाने का इंतजाम पूरा कर लिया गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण के प्रत्येक सत्र में 100 कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। सभी कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। टीकाकरण से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए राज्य हेल्प लाइन नंबर -104 और राष्ट्रीय हेल्प लाइन नंबर- 1075 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोविन पोर्टल पर सभी कर्मियों का पहले ही पंजीकरण करवाया जा चुका है। अगर निर्धारित सूची के अनुसार कोई कर्मी टीकाकरण के लिए नहीं आता है, तो उसकी जगह नए स्वास्थ्य कर्मी को टीका लगाया जा सकेगा।

    #IndiaFightsCorona:

    📍#COVID19 Vaccination Tracker (21st January, 2021)

    ✅All – India beneficiaries vaccinated: 1,92,581#We4Vaccine #LargestVaccinationDrive pic.twitter.com/flKM4277vT

    — #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 22, 2021

    इसे भी पढ़े:अयोध्या राम मंदिर: नींव की डिजाइन तय कर ली गयी है-स्वामी गोविंददेव

    Corona Vaccination in UP: यूपी में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 321 नए रोगी मिले और 345 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल 5.97 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 5.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत है। वहीं एक्टिव केस घटकर 7,717 रह गए हैं। सर्वाधिक आबादी वाले राज्य यूपी में सरकार द्वारा किए गए कोविड मैनेजमेंट का असर दिख रहा है। संक्रमण अब और काबू में आ रहा है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में छह और लोगों की मौत के साथ अब तक कुल 8,597 लोगों की जान इस वायरस ले ली है।

    Corona Vaccination in UP: अब तक प्रति दस लाख की आबादी में 37 मौत यूपी में हुई है जबकि राष्ट्रीय औसत 114 मौत का है। यानी यूपी में राष्ट्रीय औसत से तीन गुना कम मौत हुई हैं। वहीं दूसरे राज्यों दिल्ली में 543, महाराष्ट्र में 414, तमिलनाडु में 162, कर्नाटक में 185, आंध्र प्रदेश में 136, पश्चिम बंगाल में 104 और केरल में प्रति दस लाख की आबादी पर 100 लोगों ने जान गवाई है। बीते 24 घंटे में 1.39 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। ई संजीवनी पोर्टल के माध्यम से डाक्टरों से ई परामर्श लेने के मामले में भी यूपी टॉप पर है। अब तक यूपी में 4.16 लाख लोग इसकी मदद से घर बैठे डाक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले चुके हैं।

    इसे भी पढ़े: COVID-19 Vaccination: Day 2 Of Vaccination Drive In UP On Friday

    यूपी कोरोना जांच में भी अव्वल प्रदेश में लेवल वन से लेकर लेवल थ्री तक के कोरोना अस्पतालों में डेढ़ लाख बेड की व्यवस्था की गई और प्रतिदिन डेढ़ लाख तक टेस्ट किए गए। सबसे ज्यादा 2.67 करोड़ लोगों की कोरोना जांच यूपी में हुई है। यहां प्रत्येक संक्रमित मरीज के सापेक्ष 46 लोगों की जांच की जा रही है। वहीं राष्ट्रीय औसत एक पाजिटिव के सापेक्ष 17 व्यक्ति की कोरोना जांच का है। करीब 15.22 लाख लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई।

    Tejashvi Yadav को सुन ” सर सर ” करने लगे Patna DM

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—’न कोई जीता, न कोई हारा’

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—’बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी है’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.