Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Uttar Pradesh Political News: भाजपा ने बढ़ा दी हलचल, खरीद लिए और नामांकन पत्र

    Uttar Pradesh Political News: भाजपा ने बढ़ा दी हलचल, खरीद लिए और नामांकन पत्र

    January 15, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Uttar Pradesh Politics: लखनऊ। राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में भी सियासी दांव-पेंच का खेल देखने को मिल सकता है। अब तक शांत दिख रहे चुनावी माहौल में बृहस्पतिवार को भाजपा के दो नामांकन पत्र और खरीदवाने से हलचल बढ़ गई है। जिस तरह भाजपा ने पहले 10 नामांकन पत्र खरीदने के बाद दो और मंगवाए हैं उससे माना जा रहा है कि उसकी तरफ से 11 उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो चुनाव की नौबत आएंगी और वोट की गणित रोमांचक चुनावी तस्वीर बनाएगी।

    दरअसल, अब तक भाजपा के 10 और सपा के दो नामांकन पत्र खरीदने से यह माना जा रहा था कि विधान सभा चुनाव से ठीक पहले का वर्ष होने से शायद कोई पार्टी चुनाव की नौबत नहीं आने देना चाहेगी। इसलिए चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। पर भाजपा की तरफ से दो और नामांकन पत्र खरीदने की जानकारी सामने आई तो इसके निहितार्थ तलाशे जाने लगे। माना जा रहा है कि भाजपा इस कोशिश में लग गई है कि सपा के दो उम्मीदवारों को उच्च सदन में आसानी से न पहुंचने दिया जाए। अब सपा की तरफ से भाजपा की इस रणनीति का जवाब कैसे दिया जाएगा, यह आगे पता चलेगा।

    विधायकों की टूट तय हैं
    भाजपा अगर 11 उम्मीदवार उतारती है और सारे नामांकन पत्र दुरुस्त पाए जाते हैं तो चुनाव होना तय है। ऐसी परिस्थिति में प्रदेश में राजनीतिक दलों में तोड़फोड़ होना तय है। किस दल का कौन विधायक टूटकर जाएगा और कौन किसको शह देगा या किसे मात मिलेगी, यह तो समय बताएगा, लेकिन मतदान की परिस्थिति प्रदेश में राजनीतिक दलबदल की नई कहानी जरूर लिखेगी। साथ ही भविष्य की राजनीति की दिशा और दशा का संकेत भी देगी।

    इसे भी पढ़े:U.P. Political News मोदी के विश्वसनीय IAS A K शर्मा भाजपा में शामिल

    अब तक खरीदे गए 28 नामांकन पत्र

    वैसे तो भाजपा के 12 और सपा की ओर से दो नामांकन पत्र खरीदे जाने के अलावा बसपा ने भी दो नामांकन पत्र खरीदवाए हैं। शेष नामांकन पत्र निर्दलीय उम्मीदवारों ने खरीदे हैं। पर राजनीतिक हल्कों में इसे कोई गंभीरता से नहीं ले रहा था। लोग मानकर चल रहे थे कि बसपा ने सिर्फ दबाव बनाने के लिए नामांकन पत्र मंगाए हैं। पर अब भाजपा के दो और नामांकन पत्र खरीदवाने के बाद यह संकेत मिलने लगे हैं कि 13वां उम्मीदवार उतरा तो यह चुनाव भी नए नजारे दिखाएगा।

    दिल्ली में बैठक आज

    Uttar Pradesh Politics: दिल्ली में शुक्रवार को प्रत्याशियों के नामों पर विचार के लिए बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश से भेजे गए नामों के पैनल पर विचार-विमर्श कर प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश के महामंत्री संगठन पहले से ही दिल्ली में हैं। वैसे भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का इंतजार किए बिना ही नामांकन की तैयारियां कर ली हैं। विधायकों से सभी खरीदे गए नामांकन पत्रों पर बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। सिर्फ उम्मीदवारों के नाम और उनकी संपत्ति तथा शपथ-पत्र से संबंधित औपचारिकताएं पूरी होना शेष है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.