देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते एक सप्ताह में पूरे देश में 2 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत का मामला (first death by new variant of corona) सामने आया है. यहां 60 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है. दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है.

दिल्ली में एक दिन में 56 नए मामले सामने आए हैं. वहीं एक्टिव मामलों की बात करें तो ये संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है. देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 15 हो गई है, इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं.

दिल्ली में कोरोना से हुई मरीज की मौत से पहले पेट में असहनीय दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में Acute Intestinal Obstruction पाया गया, जिसके बाद तुरंत लैप्रोटॉमी (पेट की सर्जरी) की गई. ऑपरेशन के बाद जब रूटीन टेस्ट किए गए, तो कोविड की पुष्टि हुई.

first death by new variant of corona  – केरल में एक्टिव मामले की संख्या 1147 हो चुकी हैं. यहां पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. बताया जा रहा है कि ओमिक्रॉन JN वेरिएंट LF7 के मामले आ रहे हैं. देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं.

दिल्ली में कोरोना ने लोगों को डराया

दिल्ली-एनसीआर में आंकड़ों के मुताबिक अबतक दिल्ली में 294 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं. गुरुग्राम में शुक्रवार को तीन नए मरीज मिले हैं. पिछले 10 दिन में शहर में 16 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिन बताया था कि दिल्ली में कोविड के 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

Share.
Exit mobile version