देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। अंतिम चरण के मतदान के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आत्मविश्वास जताया कि ‘400 पार’ और ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ जैसे नारे अचानक नहीं हुए हैं, बल्कि पिछले 10 सालों में देश में हुए बदलावों की वजह से हुए हैं।
इसे भी पढ़ें – विपक्ष कुछ भी कहे जनता मोदी को कराएगी चार सौ पार : पियूष गोयल
आम जन के लिए मंत्र बन गया है 400 पार
सीएम योगी ने कहा कि आज 400 पार आम आदमी के लिए मंत्र बन गया है। हर जगह आप ‘फिर एक बार मोदी सरकार- अबकी बार 400 पार’ सुन सकते हैं। यह अचानक नहीं हुआ है बल्कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश में हर क्षेत्र में आए बदलाव की वजह से हुआ है। हाईवे, रेलवे, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, हर घर नल से जल और किसान सम्मान निधि जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों से यह हुआ है।
इसे भी पढ़ें – मोदी के रहते आरक्षण कोई समाप्त नहीं कर सकता : अमित शाह
इंडी गठबंधन ने पहुंचाया है संविधान को नुकसान
विपक्ष के इंडिया ब्लॉक पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने संविधान का सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया है। बाबा अंबेडकर की भावनाओं के खिलाफ जाकर तत्कालीन कांग्रेस ने संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल किया था। अभिव्यक्ति की आजादी को कैद करने का काम पहली कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था। 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान का गला घोंटा गया।
