Grammy Award 2024 : विश्व में भारत का दबदबा ना सिर्फ राजनैतिक मंचो पर दिख रहा है बल्कि कला के क्षेत्र में भी भारत शान से तिरंगा लहरा रहा है। 66वें ग्रैमी अवार्ड में भारत का दबदबा देखने को मिला। शंकर महादेवन, उस्ताद जाकिर हुसैन, सेल्वगणेश विनायकराम और गणेश राजगोपालन को उनके अल्बम डिस मोमेंट के लिए ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस एल्बम में कुल 8 गाने हैं।

इसे भी पढ़ें – Poonam Pandey की नहीं हुई मौत, वीडियो शेयर कर बोलीं- मैं जिंदा हूं

राकेश चौरासिया को मिले दो ग्रैमी अवार्ड

इसके अलावा बांसुरी वादक राकेश चौरासिया ने भी दो ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया। उन्हें दो अलग-अलग कैटेगिरी में पुरस्कार हासिल हुआ। उन्हें बेस्ट ग्लोबल म्यिकि परफॉर्मेंस कैटेगरी में पश्तो गाने के लिए और बेस्ट कंनटेम्प्रेरी इंस्ट्रूमेंटल एल्हम की कैटेगिरी में एज वी स्पीक के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें – संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक जारी

भगवान और परिवार का किया धन्यवाद

Grammy Award 2024 : इस जीत पर शंकर महादेवन ने भगवान, परिवार, दोस्तों और भारत को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें तुम पर गर्व है भारत। बता दें, ग्रैमी संगीत के क्षेत्र का सबसे बड़ा अवार्ड है। पिछले साल भारत के रिकी केज को उनके डिवाइन टाइडस के लिए ग्रैमी मिला था।

Share.
Exit mobile version