Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Churah Car Accident: चंबा में दर्दनाक हादसा; खाई से गिरकर नदी में समाई कार, 4 लोगों की मौत
    • Weather Update: मानसून का विस्तार; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-एनसीआर का हाल
    • Nalanda Crime News: नालंदा में माता-पिता के बीच से 8 महीने के मासूम का अपहरण; गांव में हड़कंप, SIT गठित
    • Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खिलाफ जारी की चेतावनी
    • PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी
    • दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व
    • मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्तार, 14,900 कैप्सूल बरामद
    • LeT Terrorists Killed in Pakistan: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों की संदिग्ध मौत; मचा हड़कंप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, June 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » छत्तीसगढ़ : बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत, 14 लोग घायल

    छत्तीसगढ़ : बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत, 14 लोग घायल

    April 10, 2024 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग (12 Dead 14 Injured) घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है।

    इसे भी पढ़ें – बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार नक्‍सली ढेर

    दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के करीब मुरम (लाल मिट्टी) की एक खदान में बस के गिरने से वाहन में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने हादसे में 15 लोगों की मृत्यु की सूचना दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि मृतकों की सूची में कुछ नामों को एक से अधिक बार शामिल कर लिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज की बस कर्मचारियों को लेकर निकली थी और बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे।

    इसे भी पढ़ें – Mahadev Satta App Case : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खिलाफ FIR दर्ज

    12 Dead 14 Injured – अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब बस खपरी गांव के करीब पहुंची और अनियंत्रित होकर 40 फुट गहरे मुरम खदान में गिर गई।अंधेरा होने के कारण शुरू में बचाव कार्य में परेशानी हुई। कुछ देर बाद राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े; मां का हाल जाना और बलिदान को किया नमन

    नक्सलियों के गढ़ से विकास की नई पहचान; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किसकोड़ो में लगाई जनचौपाल

    बीजापुर को ‘बाल विवाह मुक्त’ जिला बनाने की पहल; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में अब होगी बड़े पैमाने पर ड्रिलिंग; हीरा खदान की ओर बढ़े कदम

    UCC in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी शुरू; रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित

    Weather Report: रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम बरकरार; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी भारी बारिश

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.