शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना के कांग्रेस छोड़कर भाजपा जाने के ऐलान के बाद सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है। एक के बाद एक युवा और वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस छोड़कर जाने से सियासी गलियारों में भी सवाल उठने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से जिस तरह नेताओं पार्टी छोड़ी है उससे एक ही सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है कि आखिर कांग्रेस में चल क्या रहा है? किसी वजह से लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं इसके पीछे की वजह केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस से लोग क्यों परेशान है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कई बड़ी बातें कहीं। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तो पहले ही कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त थे। अब तो युवा पीढ़ी भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार और नीतियों से परेशान होकर पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सपा पर भी जमकर निशाना साधा। एक दिन पहले सपा के लिए प्रचार करने यूपी आईं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आड़े हाथ लिया।
उन्होंने कहा, जो मुख्यमंत्री रहते हुए गुंडई, मारपीट को बढ़ावा देती हों, जो पलायन कराते हो,वो अब उत्तर प्रदेश में दूसरे दंगाई से मिलने आकर यहां भी बंगाल जैसे हालात बनाना चाहते हैं। अनुराग ठाकुर बोले, योगी जी की लोकप्रियता से घबराकर बंगाल की मुख्यमंत्री को यहां बुलाया गया है। लेकिन बता दूं कि ये वही बंगाल की मुख्यमंत्री हैं जो वहां चुनाव के समय यूपी के लोगों का अपमान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा था। अखिलेश के बयान पर उन्होंने कहा, वो मुफ्त शिक्षा की बात करते हैं लेकिन सपा और बसपा के समय तो बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, क्या माहौल हुआ करता था,आए दिन दंगे होते थे।