Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने की सुगबुगाहट
    • 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासियों को दी बधाई
    • PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा, बताया देश का अपमान
    • CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला
    • 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
    • गिरिडीह के पूर्व नक्सली इतवारी हांसदा की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत, हाल ही में किया था सरेंडर
    • JPSC-JSSC आंदोलन का 21वां दिन: फिलहाल टला CM आवास का घेराव, 15 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकालेंगे छात्र
    • कोरबा शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत

    उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत

    August 14, 2026 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Big accident in Chamoli
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मोली (उत्तराखंड): देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के मायापुर-पीपलकोटी इलाके में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन टीएचडीसी (THDC) टनल के भीतर अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा भर गया। टनल के अंदर अचानक आए इस भीषण सैलाब से वहां (Big accident in Chamoli) कार्यरत मजदूरों को संभलने का तनिक भी अवसर नहीं मिला, जिसके चलते 22 मजदूर टनल की गहराई में ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं।

    Big accident in Chamoli – हादसे के उपरांत युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया गया। राहत दलों ने अथक प्रयास कर 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसडीआरएफ (SDRF) द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 7 मजदूरों की जान चली गई है। सभी घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद गोपेश्वर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 3 अन्य श्रमिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन हेतु टनल के भीतर सघन रेस्क्यू ऑपरेशन अनवरत जारी है।

     आंखों में खौफ और सुनाई दे रही धमाके की गूंज

    हादसे में घायल होकर गोपेश्वर जिला अस्पताल में उपचाराधीन मजदूरों की आंखों में उस भयावह मंजर का खौफ साफ देखा जा सकता है। किसी के कानों में अब भी टनल के अंदर हुए तेज धमाके की आवाज गूंज रही है, तो कोई मलबे और पानी के अप्रत्याशित तेज बहाव को याद कर सिहर उठता है। घायल श्रमिकों में किसी का जबड़ा टूट चुका है, तो किसी के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पंजाब के तरनतारन जिले से संबंध रखने वाले एक घायल मजदूर ने कांपते हुए बताया कि टनल का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्रिक टन कचरा

    चमोली में बड़ा हादसा: नीती घाटी का तमक वैली ब्रिज नदी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त, 17 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

    हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का लगा भारी हुजूम

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.