आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद से भाजपा में खलबली मची हुई है। भाजपा अब अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रही है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गिरोह का एक सदस्य ढेर

सीएम केजरीवाल को कुछ हुआ तो पीएम मोदी होंगे जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि सरेआम सीएम को धमकी दी जा रही है। मेट्रो स्टेशन पर लिखकर हमले की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा मेरे सीधा आरोप है यह हमले की तैयारी बीजेपी की है। और इसका पूरा संचालन पीएमओ और पीएम द्वारा खुद किया जा रहा है।

मैं सरकार, प्रशासन और चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो इसके लिए पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। पहले इन लोगों ने जेल में अरविंद केजरीवाल जी को 23 दिनों तक इंसुलिन नहीं दिया और अब यह सब किया जा रहा है। अगर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को खरोंच भी आती है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा और पीएम मोदी जिम्मेदार होंगे।

Share.
Exit mobile version