न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव जीतने के बाद जोहरान ममदानी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के एक कोट्स के जरिए की. ममदानी ने कहा कि मैं जब आपके सामने (Zohran Mamdani) खड़ा हूं तो मुझे पंडित नेहरू का एक कथन याद आ रहा है, जो उन्होंने ब्रिटिश सम्राज्य से आजादी मिलने के तुरंत बाद कहा था.
ममदानी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारत में कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं ने इस वीडियो को शेयर किया है. ममदानी ने भले न्यूयॉर्क का मेयर चुनाव जीता हो, लेकिन उन्होंने इस चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शिकस्त दी है. क्योंकि, ट्रंप ने इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिल पाई.
इसे भी पढ़ें – अफगानिस्तान से बढ़ा तनाव: सीमा पर अफगान टैंकों की तैनाती, क्या पाकिस्तान भीतरी और बाहरी आग में फंसा?
