एलन मस्क के प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब आप मोबाइल पर शुरू किया गया ड्राफ्ट सीधे वेब पर खोलकर (game changer feature) जारी रख सकते हैं. कंपनी ने इसे पहले iOS और वेब वर्जन के लिए उपलब्ध कराया है, जबकि Android यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा.
एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म X ने नया “Draft Sync” फीचर पेश किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अब अपने मोबाइल ऐप पर लिखे ड्राफ्ट्स को वेब पर लॉगिन करने के बाद भी एक्सेस कर सकते हैं. X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने इस फीचर की घोषणा प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए की. उन्होंने लिखा, “Drafts written on the X app will now be there when you log in on the web.” यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ऑफिस में पीसी पर काम करते हैं और बाहर जाने पर फोन पर कंटिन्यू करना चाहते हैं.
game changer feature – वर्तमान में यह फीचर केवल X के iOS और वेब वर्जन पर उपलब्ध है. एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह अपडेट अभी नहीं आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने Android ऐप का नया डिजाइन तैयार कर रही है, और इसी रीडिजाइन के साथ यह फीचर एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर भी लाया जाएगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 के अंत तक यह अपडेट सभी Android यूजर्स तक पहुंच जाएगा.

