Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महिलाओं के प्रति पुरानी मानसिकता को बदलना होगा : डॉ. रुचि घोष

    महिलाओं के प्रति पुरानी मानसिकता को बदलना होगा : डॉ. रुचि घोष

    March 23, 2022 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल : हर क्षेत्र में महिलाओं (women) की भूमिका का निरंतर विस्तार हो रहा है। आज देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य कर रहा है। देश की अर्थ-व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं (women) के प्रति बनी पुरानी मानसिकता को बदलना जरूरी है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहाँ महिलाओं ने अपने हुनर का परिचय नहीं दिया है। महिला आयोग की भूमिका भी इसमें महत्वपूर्ण है।

    इसे भी पढ़ें – UP की तर्ज पर MP में बुलडोजर मामा : बेटियों की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा

    डॉ. रुचि घोष विभागाध्यक्ष समाज-शास्त्र, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय ने उक्त विचार मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस पर आयोग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।अपर संचालक महिला-बाल विकास राजवीर कौर ने कहा कि महिलाएँ (women) अब अबला नही हैं। वे कमजोर नहीं सहनशील होती हैं। महिलाओं में बुद्धि, शक्ति और पराक्रम की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें मौके मिलना चाहिए। जिन्हें मौका मिला उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

    कार्यक्रम में सायबर एक्सपर्ट अक्षय वाजपेयी ने बताया कि वर्तमान में सायबर अपराध की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएँ हो रही हैं। इसका मुख्य कारण है कि यह अपराध अधिकतम परिचितों द्वारा किया जाता है। किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद हम उसके सिक्योरिटी फीचर्स से अवगत नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि सोशल इंजीनियरिंग से सायबर क्राइम बढ़ता है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जब हम अपने परिचितों, दोस्तों से साझा करते हैं, उसे सोशल इंजीनियरिंग कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति की पर्सनल आईडी सोशल इंजीनियरिंग से ही क्रेक होती है।

    इसे भी पढ़ें – भगोरिया मेले में पत्नी सहित पहुंचे CM शिवराज, आदिवासियों के साथ किया पारंपरिक नृत्य

    राज्य महिला आयोग के सचिव शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि आयोग का गठन प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके हितों की रक्षा एवं उनका संरक्षण, विकास के समान अवसर दिलाने तथा महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए किया गया है।आयोग के स्थापना दिवस पर पर्वतारोही मेघा परमार, प्रख्यात भरतनाट्यम नृतिका डॉ. लता सिंह मुंशी, पैरा सायक्लिस्ट तान्या डागा, चित्रकार डॉ. रेखा भटनागर सहित विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

    Author – Prerna Gautam

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्तार

    बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक अभिजीत दीपके पहुंचे गांव

    सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप

    13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे ₹1835 करोड़

    24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की चरखी से पकड़ा गया स्थायी वारंटी

    ‘विकास के लिए आस्था से समझौता न हो’, उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान मंदिर पर CM को लिखा पत्र

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.