नई दिल्ली : आंबेडकर नगर की एक 45 वर्षीय महिला पिंकी का ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में नौ सितंबर को शव मिला था। महिला का गला रेतकर हत्या की गई थी। चेहरे और शरीर पर एसिड भी डाला गया था। ग्रेटर नोएडा के पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि महिला के साथ काम करने वाले सहकर्मी ने ही महिला की हत्या की है। कुछ समय पहले महिला ने उसे 11 लाख रुपये अधार दिए थे, लेकिन जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो सहकर्मी ने महिला की हत्या कर दी। आरोपित की (Woman’s Killer Arrested) पहचान सुभाष विहार के मो. जाकिर के रूप में हुई है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगेगी लगाम, विंटर एक्शन प्लान की करेंगे शुरूआत सीएम केजरीवाल
पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पिंकी परिवार सहित आंबेडकर नगर इलाके में रहती थी। उनकी बेटी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आठ सितंबर की सुबह उनका भाई उनकी मां को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। महिला टेक्निकल सुपरवाइजर के पद पर थी। नौ सितंबर की सुबह उनका शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। महिला आठ सितंबर को दो से तीन बजे के आसपास कार्यालय से चली गई थी।
इसे भी पढ़ें – केन्द्र से नहीं मिली न्यूयार्क जाने की मंजूरी, तोअदालत पहुंचे गोपाल राय
Woman’s Killer Arrested – आठ सितंबर को महिला के जाने के बाद जाकिर भी कार्यालय से चला गया था। पता चला कि वह एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर गया है। उसका मोबाइल भी बंद था। आखिरकार 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि महिला उससे रुपये वापस मांग रही थी। तब उसने हत्या की योजना बनाई। पैसे देने के नाम पर महिला को पार्क ले गया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।