Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » तबाही मचाने वाले ग्लेशियर क्यों टूटते हैं? उत्तराखंड हादसे के बाद बर्फ में फंसे 47 मजदूर

    तबाही मचाने वाले ग्लेशियर क्यों टूटते हैं? उत्तराखंड हादसे के बाद बर्फ में फंसे 47 मजदूर

    February 28, 2025 उत्तराखण्ड 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से 47 मजदूर बर्फ में दब गए हैं. चमोली के माणा गांव में हुई इस घटना में 57 मजदूर शिकार हुए थे, लेकिन 10 को बचा लिया गया है. अन्य मजदूरों की (Why Do Glaciers Break) तलाश जारी है. ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीम यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. पिछले दो दिन से पहाड़ों का मौसम खराब है. उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है.

    उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने की यह कोई पहला घटना नहीं है. विज्ञान कहता है ग्लेशियर के टूटने के कई कारण होते हैं. जानिए, वो कारण जो इनके टूटने की वजह बनते हैं.
    क्यों टूटते हैं ग्लेशियर?

    ग्लेशियर के टूटने की वजह को दो हिस्सों में बांटकर समझ सकते हैं. पहला, वो वजह जिनके कारण प्राकृतिक तौर पर तबाही आती है. दूसरी वो जिसके लिए इंसान जिम्मेदार हैं. प्राकृतिक तौर ग्लेशियर टूटने की वजह तेज बारिश और बर्फ के पिघलने को बताया जाता है.

    वैज्ञानिक कहते हैं, जरूरत से ज्यादा बारिश होने पर बर्फ पिछलती है और उसका आकार बदलता है. यही ग्लेशियर्स के टूटने की वजह बनती है. पिछले कुछ सालों में ग्लेशियर के टूटने के मामले बढ़े हैं, इसकी एक वजह ग्लोबल वॉर्मिंग को भी बताया जाता है. बढ़ता तापमान ग्लेशियर को पिघला रहा है. इसे अस्थायी बना रहा है. नतीजा, इनके टूटने के मामले बढ़ रहे हैं.

    Why Do Glaciers Break – धरती के नीचे होने वाली भूकंपीय गतिविधि भी इसके टूटने की वजह बनती है. भूकंप की वजह बनने वाली टेक्टोनिक प्लेट का मूवमेंट ग्लेशियर के संचरना को अस्थायी बना रहा है. नतीजा, ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

    इंसानों के कौन से काम कैसे ग्लेशियर टूटने की वजह बनते हैं, अब इसे भी समझ लेते हैं. इंसानों की कई गतिविधियां ऐसी हैं जो प्राकृतिक ठंडक को घटा रही हैं. जैसे-पेड़ों का कटना. इसके अलावा ग्लेशियर के पास निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भी इनके टूटने की वजह बन रही है. जैसे- टनल और हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट. ग्रीन हाउस गैसें तापमान बढ़ा रही हैं और ये भी ग्लेशियर के पिघलने का कारण हैं. खनन भी ग्लेशियर को कमजोर बना रहे हैं. ग्लेशियर के पास पर्यटकों की संख्या बढ़ने से बढ़ने वाला प्रदूषण भी इसे डैमेज कर रहा है.

    कैसे बनते हैं ग्लेशियर

    अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की रिपोर्ट कहती है, जब बर्फ गर्म पानी या गर्म हवा के सम्पर्क में आती है तो पिघलना शुरू हो जाती है. जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ता तापमान भी ग्लेशियर को ऐसे ही पिघला रहा है. हालांकि, सीधेतौर पर यह बताना मुश्किल है कि इन्हें पिघलने और इनके कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ने में कितना समय लगेगा.जब गर्मियों की गर्म हवा ग्लेशियर की सतह को पिघला देती है, तो पिघला हुआ पानी बर्फ में छेद कर देता है. यह ग्लेशियर के नीचे तक अपना रास्ता बनाता है. अंततः ग्लेशियर के आधार से निकलकर आसपास के महासागर तक पहुंचता है.

    आम बर्फ से तुलना करें तो ग्लेशियर की संरचना अलग होती है. ग्लेशियर और ऐसी बर्फ की शीट तब बनती है जब सालों तक नई बर्फ जमकर दबती रहती है. जैसे-जैसे ग्लेशियर बढ़ते हैं, वे अपने वजन के दबाव में धीरे-धीरे खिसकने लगते हैं. छोटी चट्टानों और मलबे को अपने साथ जमीन पर खींचते हैं. इनके आसपास मौजूद पानी और जमीन तय करती है कि ये कैसे टूटेंगे और तबाही लाएंगे.

    ग्लेशियर के पिघले पानी का ढेर आसपास के समुद्र के पानी से हल्का होता है क्योंकि इसमें नमक नहीं होता. इस प्रकार यह सतह की ओर उठता है और इस प्रक्रिया में समुद्र के गर्म पानी को ऊपर की ओर मिलाता है. फिर गर्म पानी ग्लेशियर के तल से टकराता है, जिससे ग्लेशियर और भी अधिक पिघल जाता है. इससे अक्सर ग्लेशियर के सामने के छोर पर बर्फ टूटती है और बड़े बर्फ के टुकड़ों (हिमशैलों) में टूट जाती है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.