Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड
    • Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
    • Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
    • Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग
    • Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    • Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश
    • Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘जो घूस मांगेगा, उसे पकड़कर जूते से पीटूंगा’… ये क्या बोल गए बिहार के MLC बंशीधर ब्रजवासी?

    ‘जो घूस मांगेगा, उसे पकड़कर जूते से पीटूंगा’… ये क्या बोल गए बिहार के MLC बंशीधर ब्रजवासी?

    February 10, 2025 बिहार 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें शिक्षक नेता और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य बने बंशीधर ब्रजवासी को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित (What Did MLC Of Bihar Say) किया गया. जहां बंशीधर ब्रजवासी ने एक आक्रामक और भड़काऊ बयान दिया.

    कार्यक्रम के दौरान बंशीधर ब्रजवासी ने घूसखोरी और भ्रष्टाचार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘जो भी अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगते हैं, उन्हें जूते से पीटा जाएगा.’ उनका यह बयान पूरी सभा में गूंज गया और वहां उपस्थित लोगों ने जोरदार समर्थन दिया. ब्रजवासी ने आगे कहा कि वह शिक्षक समुदाय की आवाज को दबने नहीं देंगे और शिक्षा व्यवस्था में फैली कमीशनखोरी और घूसखोरी के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे.

    What Did MLC Of Bihar Say – उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है तो उसका ऑडियो और वीडियो बनाएं और वह खुद आकर उसे पकड़ लेंगे और उसकी पिटाई जूते से करेंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के हर हिस्से में घूसखोरी एक गंभीर समस्या बन चुकी है और इस पर लगाम लगाने के लिए पूरे समाज को एकजुट होना पड़ेगा.

    ब्रजवासी ने पूर्णिया में शिक्षिका के साथ हुई घटनाओं का हवाला देते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने उनका नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि ‘जहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, वहां के सत्ता के सिंहासन पर बैठा व्यक्ति धृतराष्ट्र जैसा है.’ उनके इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है.

    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था हो और सभी शिक्षकों को एक समान वेतनमान मिलना चाहिए. ‘एक देश, एक शिक्षक, एक वेतनमान’ का उनका यह प्रस्ताव शिक्षकों के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है. ब्रजवासी ने बिहार के सभी शिक्षकों से अपील की कि वे 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट हों और सरकार के खिलाफ अपनी ताकत दिखाएं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख

    जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीतीश की विरासत पर पार्टी का जोर

    जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया जाम

    IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों पर बड़ा सवाल

    ₹1 करोड़ का घर खरीदें या ₹40 हजार के किराए पर रहकर करें निवेश? जानिए कौन सा विकल्प है बेहतर

    समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार हुए पार्टी नेता अंटू ईश्वर

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.