Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत
    • राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी
    • 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार
    • अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी
    • तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
    • लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार
    • बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
    • ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कौन हैं माधवी लता? जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हैं मुरीद

    कौन हैं माधवी लता? जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हैं मुरीद

    April 8, 2024 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक भाजपा नेत्री, जो लोकसभा प्रत्याशी भी हैं, उनके साक्षात्कार को देखने की अपील की थी. और ये भाजपा नेत्री और कोई नहीं बल्कि दिग्गज मुस्लिम नेता और हैदराबाद से कई दफा सांसदी जीत चुके असद्दुदीन ओवैसी को आगामी लोकसभा चुनाव में चुनौती देने वाली माधवी लता हैं.

    इसे भी पढ़ें – ‘इंडिया’ गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद कमीशन कमाना है, राजग एक ‘मिशन’ पर है: मोदी

    बच्चों को कभी नहीं भेजा स्कूल

    चार बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले AIMIM चीफ असद्दुदीन ओवैसी की मुश्किलें इस लोकसभा चुनाव में बढ़ी हुई है. भाजपा ने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजसेवी और प्रखर वक्ता माधवी लता को चुनावी मैदान में उतारा है. माधवी लता लंबे समय से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले माधवी लता कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रहीं. लेकिन अपने भाषणों और भजनों से काफी चर्चा में रहीं.

    इनके जीवन की एक रोचक पक्ष यह है कि इन्होंने कभी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा. लेकिन इसके बावजूद आज बेटे और बेटी आईआईटी में पढ़ रहे है. इस संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य ज़रूरत ये थी कि बच्चे कभी रोते हुए स्कूल ना जाएं. मैं 25-30 साल तक टीचर भी रही हूं. मैं बहुत छोटी उम्र से पढ़ा रही हूं. जब 17 साल की थी, तब भी मेरी क्लास में कोई बच्चा रोया नहीं.

    इसे भी पढ़ें – ‘इंडिया’ गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद कमीशन कमाना है, राजग एक ‘मिशन’ पर है: मोदी

    एक लाख वोट से हार जाएंगे ओवैसी

    उन्होंने कहा कि “20 साल की समाज सेवा का काम है. 8-10 महीने पहले मैंने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र में फ्री में 1008 नॉर्मल डिलिवरी करवाने का ऐलान किया. मेरे सिर्फ़ इस काम को देखकर दिल्ली में बैठे मोदी भाई ने मुझे मौक़ा दिया. वो मुझसे मिले नहीं हैं, वहीं से बैठकर मेरे काम को देखते हुए मुझे मौका दिया है.” माधवी लता मुस्लिम समाज को लेकर भी काफी प्रखर हैं.

    उन्होंने कई बार मुस्लिम महिलाओं या उस समाज पर हो रहे अन्याय पर खुलकर बोला है. उनसे जब पूछा कि क्या आपको मुस्लिम समाज वोट करेगा तो माधवी लता ने जवाब दिया कि “मुसलमान हमको बराबर वोट देंगे. लेकिन हम उसके लिए काम नहीं कर रहे हैं. हैदराबाद की राजनीति इतनी सेक्यूलर है कि बेचारे मुसलमान भी उतने ग़रीब हैं, जितने हिंदू हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि ओवैसी इस बार एक लाख वोट से हार जाएंगे.” माधवी लता के चुनावी मैदान में आने से हैदराबाद लोकसभा सीट का मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है. बात दें, माधवी लता को गृह मंत्रालय ने Y+ की सुरक्षा भी दी है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी

    वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज

    नारी शक्ति को नई ताकत: NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स, 12 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग

    TMC में बागियों की घर वापसी: अमदंगा विधायक कासिम सिद्दीकी लौटे ममता खेमे में, बोले- ‘दीदी के नाम पर हुआ था छल’

    71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी ‘काका’

    ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़े नियम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.