नए साल की शुरुआत होने वाली है. इस मौके पर लोग तरह-तरह से जश्न मनाते हैं. न्यू ईयर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लोग घूमने के लिए जाते हैं. ऐसे में अगर आपने भी न्यू ईयर पर (white gift on new year) पहाड़ों की सैर करने का प्लान बनाया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को बर्फबारी की आशंका जातई गई है. यानी नए साल पर पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठा सकेंगे.

हालांकि, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार कम लग रहे हैं. उत्तराखंड में अभी तक बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन हो सकता है कि नए साल पर पर्यटकों को बर्फबारी का तोहफा मिल जाए. उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश की संभावना है. नया साल मनाने के लिए लोग ज्यादातर नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली, लैंसडोन, मुक्तेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पंजाब-हरियाणा में धुंध का Yellow Alert

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी नए साल पर मौसम सर्द रहने वाला है. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है. बर्फ देखने की उम्मीद लेकर पर्यटक हिमाचल प्रदेश में पहुंचने भी शुरू हो गए हैं, लेकिन ज्यादातर मशहूर पर्यटन स्थलों पर अब तक बर्फबारी नहीं हुई है. शिमला, मनाली, कुफरी, नारकंडा, धर्मशाला, डलहौजी और कसौली जैसे स्थानों पर फिलहाल बर्फ नहीं है. अभी सिर्फ लाहौल-स्पीति के रोहतांग पास और शिंकुला दर्रे में ही बर्फ देखने को मिल रही है.

white gift on new year – इसके बावजूद पर्यटकों की भीड़ कम नहीं हुई है. 18 से 24 दिसंबर के बीच शिमला में 54 हजार से ज्यादा टूरिस्ट वाहनों की एंट्री हुई, जिससे करीब ढाई लाख पर्यटक शिमला और आसपास के इलाकों में पहुंचे. वहीं, मनाली में एक हफ्ते में करीब एक लाख सैलानी आए, जो मॉल रोड पर घूमते और जश्न मनाते नजर आए. बर्फ देखने के लिए ज्यादातर पर्यटक रोहतांग पास जा रहे हैं, जो मनाली से करीब 51 किमी दूर है. इसके अलावा शिंकुला दर्रे में भी बर्फ मौजूद है.

 

Share.
Exit mobile version