हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में शनिवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसे हो गया. इसमें पैराग्लाइडर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पर्यटक की जान बाल-बाल बच गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने FIR दर्ज कर हादसे की कारणों की जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस (mourning in beed billing) घटना से एडवेंचर एक्टिविटी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें – हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

mourning in beed billing – घटना की जानकारी देते हुए कांगड़ा ASP वीर बहादुर ने बताया कि बीड़-बिलिंग टेक ऑफ पॉइंट से टैंडम फ्लाइट के दौरान ग्लाइडर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वो मौके पर ही अनियंत्रित होकर नीचे सड़क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में स्थानीय पैराग्लाइडर को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं, उड़ाने भरने वाले पर्यटक की जान बाल-बाल बच गई.

इसे भी पढ़ें – “न्यू ईयर पर ‘व्हाइट’ गिफ्ट”: हिमाचल में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बर्फबारी के आसार, सैलानियों की लगी लॉटरी

जानकारी के मुताबिक, घटना कर बाद घायलों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने बैजनाथ सिविल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस ट्रैफिक जाम में फंस गई, जिससे पैराग्लाइडर की रास्ता में ही मौत हो गई, जबकि पर्यटक बच गया. उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. ASP बहादुर ने बताया कि हादसे के दौरान पैराग्लाइडर को सिर में गंभीर चोट आई थी. इसी कारण वह बच नहीं सका.

Share.
Exit mobile version