Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कृषि के विकास और किसानों की उन्नति के लिए वर्षा जल को सहेजना होगा – डॉ. चौधरी

    कृषि के विकास और किसानों की उन्नति के लिए वर्षा जल को सहेजना होगा – डॉ. चौधरी

    April 6, 2022 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Water Consevation – जल ही समृद्धि का आधार है। भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि का विकास तथा किसानों की उन्नति का आधार ही जल है। अगर हमें खेती में उन्नति का करना है तो वर्षा के जल को सहेजना (Water Consevation) होगा। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ग्राम दिवड़िया में आयोजित जिला स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में कही।डॉ. चौधरी ने कहा कि जिले के गांवों को पानी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए जन सहयोग से जल संरक्षण (Water Consevation) एवं संवर्धन के कार्य किए जाएंगे, सभी नागरिक बारिश का जल सहेजने के लिए तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण कंटूर निर्माण आदि में अपना सहयोग करें, ताकि पानी के क्षेत्र में हर गांव आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि हमें समाज के साथ मिलकर पानी को रोकने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करना होगा। सामूहिक प्रयासों और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सफलता के लिए जनभागीदारी जरूरी है।

    इसे भी पढ़ें – उमा भारती के शराब बंदी अभियान पर बोले शिवराज, कहा चलाइये नशा मुक्त समाज अभियान

    डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार जिले में वर्षा के जल को सहेजने एवं भूमिगत जल बढाने के लिए अधिक से अधिक काम किए जा रहे है। जिले के सभी नागरिकों का भी दायित्व है कि वे जल संरक्षण के कार्यों में अपना पूरा-पूरा सहयोग करें।कार्यक्रम में इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय तथा जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। नागरिक, सरकार और समाज मिलकर जल संरक्षण के लिए काम करेंगे तो निश्चित जलाभिषेक अभियान के उद्देश्य को पूरा कर सकेंगे।

    इसे भी पढ़ें – यह कैसी नर्सिंग परीक्षा ? मुरैना में सामूहिक नकल का वीडियो वाइरल

    जल अभिषेक अभियान अंतर्गत कार्य योजना

    जिले में जल अभिषेक अभियान अंतर्गत कार्य योजना के तहत ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन एवं लिये जाने वाले कार्य तालाब, चेकडेम, स्टापडेम, कंटूरट्रेंच, रूफवाटर हार्वेस्टिंग, सोख्तागड्डा कार्यों का प्रस्ताव प्राप्त करना एवं उनका अनुमोदन करना, स्थानीय नागरिकों एवं ग्राम पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में जल संग्रहण एवं जल संवर्धन के कार्यों की आवश्यकता से परिचित कराने के लिए जल यात्रा का आयोजन, ग्राम सभा से अनुमोदित कार्य योजना के आधार पर संबंधित विभागों से कार्यों की ड्राईंग, डिजाइन एवं प्राक्कलन 07 अप्रैल 2022 तक तैयार करना, चयनित समस्त कार्यो की स्वीकृतियां 9 अप्रैल 2022 तक जारी करना, 10 अप्रैल 2022 तक समस्त स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ करना, 22 जून 2022 एवं मार्च 2023 तक कार्यों को पूर्ण कराना कार्य शामिल है।

    इसे भी पढ़ें – उमा भारती ने नई शराब नीति पर सरकार को घेरा, कहा मै महिलाओं और बेटियों के साथ

    पुरानी जल संरचनाओं के मरम्मत के स्वीकृत कार्य

    जल अभिषेक, पुष्कर धरोहर अभियान अंतर्गत जिले में कुल 612 कार्यो का चिन्हांकन किया गया है। जिसमे से 364 तालाब, 139 चेक डेम एवं 109 स्टॉप डेम, जीर्णोद्वार, मरम्मत के लिए स्वीकृत किये गये है। सिंचाई कार्य के लिए 242 तालाब, मत्स्य पालन के लिए 88 एवं सिंघाडा उत्पादन के लिए 34 तालाबों के कार्य लिये गये है। चेक डेम अंतर्गत 138 कार्य सिंचाई एवं 01 कार्य मत्स्य पालन के लिए लिया गया है। स्टॉप डेम अंतर्गत 107 कार्य सिंचाई एवं 02 कार्य मत्स्य पालन के लिए लिये गये है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्तार

    बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक अभिजीत दीपके पहुंचे गांव

    सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप

    13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे ₹1835 करोड़

    24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की चरखी से पकड़ा गया स्थायी वारंटी

    ‘विकास के लिए आस्था से समझौता न हो’, उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान मंदिर पर CM को लिखा पत्र

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.